ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आए WWE सुपरस्टार Drew McIntyre - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए नजर आए WWE सुपरस्टार Drew McIntyre

5 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है कि वर्ल्ड कप

World Cup 2023 and Drew McIntyre (Image Credit- Twitter)
World Cup 2023 and Drew McIntyre (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का बुखार भारत के साथ-साथ अब पूरे विश्व में फैल चुका है। तो वहीं फैंस के इस बुखार की झलकियां आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं। दूसरी ओर, अब इस मार्की टूर्नामेंट का खुमार यूएसए की रेसलिंग कंपनी WWE पर भी देखने को मिला है और वह एक पोस्ट के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आई है।

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होने के लिए एकदम तैयार है। तो वहीं इस टूर्नामेंट से पहले WWE ने भारतीय टीम की जर्सी पहने हुए अपने एक सुपरस्टार की फोटो शेयर की है।

बता दें कि इस सुपरस्टार का नाम ड्रू मैकनटायर (Drew McIntyre) है। तो वहीं इस सुपरस्टार द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जर्सी पहनने की फोटो को WWE India ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा- “Drew Bleeds Blue”

देखें WWE India की ये सोशल मीडिया पोस्ट

भारत जीत सकती है क्रिकेट वर्ल्ड कप

दूसरी ओर, आपको बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्योंकि यह इस बार भारत की मेजबानी में खेला जाएगा, जिससे भारतीय टीम को काफी सपोर्ट मिलने वाला है। दूसरी ओर, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मैन इन ब्लू ने वनडे क्रिकेट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

साथ ही बता दें कि वर्ल्ड कप में भारत अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। खैर, देखने लायक बात होगी कि इस मार्की टूर्नामेंट में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- जानें आखिर क्यों शाहरुख खान को Virat Kohli को कहना पड़ा ‘दामाद’?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?