आईपीएल में यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, और संजू सैमसन का कैसा है प्रदर्शन? । CricTracker Hindi

IPL 2025, SRH vs RR: यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का आईपीएल में कैसा है प्रदर्शन?

23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।

Photo Source: X/IPL
Photo Source: X/IPL

आईपीएल 2025 का बिगुल बज चुका है और आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। हालांकि, बारिश खेल बिगाड़ सकता है। वहीं 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इनमें अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन शामिल हैं।

इस आर्टिकल में हम इन तीनों खिलाड़ियों के आईपीएल में अब तक के प्रदर्शन की चर्चा करने जा रहे हैं। संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन जबरदस्त प्रदर्शन किया था और टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था। लेकिन वे इसके आगे नहीं बढ़ सकें।

संजू सैमसन ने आईपीएल में अब तक 168 मैच खेले हैं, जिसमें 30.69 की औसत और 138.96 के स्ट्राइक रेट से कुल 4419 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 25 अर्धशतक शामिल है। वहीं 206 सिक्स लगाने के साथ उन्होंने 352 चौके भी लगाए हैं।

आईपीएल में संजू सैमसन का प्रदर्शन

मैच-168
रन-4419
उच्चतम स्कोर- 119
बल्लेबाजी औसत- 30.69
स्ट्राइक रेट-138.96
शतक- 3
अर्धशतक- 25
चौके: 352
छक्के: 206

यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 52 पारियों में 1607 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत 32.14 और स्ट्राइक रेट 150.60 का रहा है।

आईपीएल में य़शस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

पारी- 50
रन- 1607
सर्वोच्च स्कोर- 124
औसत- 32.14
स्ट्राइक रेट- 150.60
शतक- 2
अर्धशतक- 9

वहीं नजर डालें सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के आंकड़ों पर तो, उन्होंने 61 आईपीएल पारियों में 1377 रन दर्ज किए हैं। 75* उनका सर्वोच्च स्कोर है। इसके अलावा 7 अर्धशतक उनके नाम है। औसत 25.50 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 155.24 है।

आईपीएल में अभिषेक शर्मा के आंकड़े

पारी- 61
रन- 1377
सर्वोच्च स्कोर- 75*
औसत- 25.50
स्ट्राइक रेट- 155.24
अर्धशतक- 7

 

close whatsapp