अपनी जिंदगी में शायद कभी भी टी-20I डेब्यू मैच को याद नहीं रखेंगे, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी जिंदगी में शायद कभी भी टी-20I डेब्यू मैच को याद नहीं रखेंगे, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल

कल टीम इंडिया से यशस्वी जायसवाल ने किया था अपना टी20 डेब्यू।

Team india (Image Credit- Instagram)
Team india (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए ये साल काफी शानदार जा रहा है, उन्होंने पहले IPL में जमकर रन बनाए। फिर उनका चयन टीम इंडिया के लिए हुआ है, जहां उन्होंने पहले टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और अब टी20 इंटरनेशनल में उनका डेब्यू हुआ है। लेकिन टेस्ट की तरह वो टी20 में अपना बेस्ट नहीं दे पाए और पहले ही मैच में फेल हो गए।

टेस्ट क्रिकेट में रच दिया था इतिहास

जी हां, यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां डेब्यू मैच में ही इस बल्लेबाज ने शतक जड़ दिया था और खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। साथ ही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में यशस्वी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, ऐसे में अब इस खिलाड़ी से सभी की उम्मीदें काफी ज्यादा ही बढ़ गई है।

ये क्या कर डाला यशस्वी जायसवाल ने टी20I डेब्यू में?

*कल टीम इंडिया से यशस्वी जायसवाल ने किया था अपना टी20 डेब्यू।
*टीम ने युवा बल्लेबाज को ईशान किशन की जगह दिया था खेलने का मौका।
*अपने डेब्यू मैच में ही यशस्वी 2 गेंद खेलकर हुए आउट, बनाए सिर्फ 1 रन।
*जिसके बाद ये युवा खिलाड़ी नजर आया था काफी ज्यादा ही निराश।

यशस्वी जायसवाल को डेब्यू कैप मिलने वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

युवा बल्लेबाज की ये तस्वीर हुई थी काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आगे की सीरीज के लिए भी टीम इंडिया हिस्सा हैं यशस्वी

वहीं टीम इंडिया को अब आयरलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भी यशस्वी टीम इंडिया का हिस्सा है। उसके बाद टीम इंडिया को एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है, उसके लिए भी टीम का ऐलान हो चुका है जिसमें यशस्वी को जगह दी गई है। ऐसे में साफ हो गया है की टीम इस युवा खिलाड़ी को लगातार मौके देना चाहती है और अपने साथ बनाए रखना चाहती है। अब देखना अहम होगा की आगे चलकर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp