पटरी पर लौट रहा है अब हार्दिक पांड्या का जीवन, काफी लंबे समय बाद खुश दिखा ये ऑलराउंडर
बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में हार्दिक ने गेंद और बल्ले से किया दमदार प्रदर्शन।
अद्यतन - Jun 2, 2024 1:13 pm

पहले IPL में फ्लॉप प्रदर्शन के कारण हार्दिक पांड्या लगातार खबरों में बने रहे, उसके बाद उनके निजी जीवन में चल रही चीजों ने जमकर सुर्खियां बटोरी। ऐसे में फैन्स ने इस ऑलराउंडर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया, लेकिन जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक टीम इंडिया के साथ जुड़े वो सारे फैन्स शांत हो गए और पांड्या का साथ देने लगे हैं।
रोहित के बाद अगले कप्तान हो सकते हैं हार्दिक पांड्या
जी हां, टीम इंडिया के लिए टी20 प्रारूप में रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या को अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है, साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की उप कप्तानी भी कर रहे हैं। साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित ने काफी समय तक ये प्रारूप नहीं खेला था, ऐसे में हार्दिक ने भारतीय टीम की शानदार कप्तानी की थी और टीम को जीत दिलाई थी।
हार्दिक पांड्या के जीवन में फिर से खुशियां लौट रही हैं
*बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में हार्दिक ने गेंद और बल्ले से किया दमदार प्रदर्शन।
*इस मैच में हार्दिक पांड्या ने बनाए 23 गेंदों में 40 रन और गेंदबाजी में लिया एक विकेट।
*जिसके बाद खुश होकर पांड्या ने अपनी दो तस्वीरें की सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*कैप्शन में लिखा- Good to be out there, फैन्स ने भी किए हैं पोस्ट पर प्यारे कमेंट्स।
ये पोस्ट शेयर किया है हार्दिक पांड्या ने हाल ही में
New York में अभ्यास मैच जीतने के बाद क्या बोले खिलाड़ी?
USA टीम खेल रही है दमदार क्रिकेट
दूसरी ओर USA टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा उलटफेर किया था, जहां इस टीम ने बांग्लादेश को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था। वहीं अब ये टीम टी20 वर्ल्ड कप में भी कमाल कर रही है, जहां USA टीम ने अपने पहले ही मैच में कनाडा को मात दी है और मेगा टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। वैसे इस टीम में कई खिलाड़ी भारत से हैं, तो कई खिलाड़ी पाकिस्तान से भी हैं।