IPL 2024: यशस्वी जायसवाल का सपना हुआ सच, आखिर युवा बल्लेबाज ने कर ही ली किंग खान से मुलाकात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: यशस्वी जायसवाल का सपना हुआ सच, आखिर युवा बल्लेबाज ने कर ही ली किंग खान से मुलाकात

यशस्वी जायसवाल कह रहे हैं कि, 'शाहरुख सर से मिलवाओ यार।'

Yashasvi Jaiswal Meets Shahrukh Khan (Pic SOurce-X)
Yashasvi Jaiswal Meets Shahrukh Khan (Pic SOurce-X)

राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान से मिलने का सपना पूरा हो चुका है। यशस्वी जायसवाल ने 16 अप्रैल को ईडन गार्डन में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के बाद शाहरुख खान से मुलाकात की।

इस मुलाकात की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। यशस्वी जायसवाल शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और वीडियो में ऐसा देखा जा सकता है कि युवा बल्लेबाज बॉलीवुड अभिनेता से मिलने के लिए काफी बेताब थे। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि यशस्वी जायसवाल कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों से शाहरुख खान से मिलने की अपील कर रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल कह रहे हैं कि, ‘शाहरुख सर से मिलवाओ यार।’ इसके बाद शाहरुख खान ने यशस्वी जयसवाल से मुलाकात की और उनके गले भी मिले। यही नहीं दोनों ने मिलकर कई तस्वीरें भी साथ में खिंचवाई।

यह रहा राजस्थान रॉयल्स का ट्वीट:

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 7 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट से जीत दर्ज की थी।

कोलकाता टीम की बात की जाए तो उन्होंने 6 मैच में चार में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आठ अंकों के साथ टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। यशस्वी जयसवाल की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अभी तक काफी खराब रहा है। उन्होंने 7 मैच में 17.29 के औसत से मात्र 121 रन बनाए हैं। यशस्वी के लिए अब उनके बेहतरीन फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?