Yashasvi Jaiswal ने स्पेशल वीडियो में बताई मन की बात, विराट से जुड़े शेयर किए अपने जज्बात
पहला टूर है ऑस्ट्रेलिया और काफी उत्साहित हूं मैं-Yashasvi Jaiswal
अद्यतन - नवम्बर 21, 2024 1:41 अपराह्न

Yashasvi Jaiswal ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेंगे, जिसे लेकर ये खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित है। वहीं उनका ये उत्साह टीम इंडिया के एक नए वीडियो में देखने को मिला है, जिसमें यशस्वी ने अपनी बात को दिल खोलकर फैन्स के साथ शेयर किया है।
Yashasvi Jaiswal ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोल दी
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें Yashasvi Jaiswal ने अपने खेल को लेकर बात की है। यशस्वी ने कहा कि- जब मैंने सीनियर टीम के लिए खेलना शुरू किया था, तब मैंने विराट कोहली से पूछा था कि आप सब मैनेज कैसे करते हैं। इस पर कोहली ने कहा था कि- इस लेवल पर क्रिकेट खेलना है, तो तुम्हें अनुशासन और उस प्रोसेस को फॉलो करना होगा। आगे यशस्वी ने कहा कि- मैंने कोहली की निरंतरता को देखा है और उससे काफी प्रोत्साहन मिला है। यशस्वी बोले कि विराट को देखते हुए मैं भी अपने काम में निरंतरता रखता हूं, मैं अभ्यास करने जाता हूं तो कोई ना कोई प्लान अपने साथ में लेकर जरूर जाता हूं। मेरी ज्यादातर कोशिश रहती है कि अभ्यास से पहले अच्छा खाने पर फोकस हो और नींद पूरी लूं, मैं काफी कैच प्रैक्टिस करता हूं और खुद Push करता हूं। आखिर में यशस्वी ने कहा कि- मैं खुद को Bless मानता हूं की टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला और मुझे निडर होकर खेलना है।
Yashasvi Jaiswal का माइंड सेट काफी ज्यादा अलग है
*पहला टूर है ऑस्ट्रेलिया और काफी उत्साहित हूं मैं-Yashasvi Jaiswal
*ऑस्ट्रेलिया में गेंद अलग तरह से आता है, विकेट अलग है- यशस्वी।
*टीम मानसिक तौर पर तैयार है, मुझे खुशी के साथ खेल को एंजॉय करना है।
*यशस्वी ने कहा की आपको नेट्स में हमेशा तैयार होकर जाना चाहिए।