यशस्वी जायसवाल ने कप्तान से कर ली है पक्की दोस्ती, अब तो पहले मैच में ही होगा डेब्यू! - क्रिकट्रैकर हिंदी

यशस्वी जायसवाल ने कप्तान से कर ली है पक्की दोस्ती, अब तो पहले मैच में ही होगा डेब्यू!

यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी एक तस्वीर।

Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma And Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

जल्द ही टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी, जहां पहली बार टीम इंडिया में इस सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल की एंट्री हुई है। घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले जायसवाल को उनकी मेहनत का फल मिला है, इस बीच युवा बल्लेबाज की एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड गए थे यशस्वी जायसवाल

हाल ही में टीम इंडिया ने WTC का फाइनल खेला था, जो ऑस्ट्रेलिया के हाथों रोहित की सेना हार गई थी। इस फाइनल के लिए यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड गए थे, लेकिन वो बतौर STANDBY खिलाड़ी के तौर पर गए थे। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने टीम इंडिया के साथ अभ्यास किया था और सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा था जिसका फायदा अब बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ हो सकता है।

यशस्वी जायसवाल ने पहले ही रोहित से डेब्यू की बात कर ली क्या?

*यशस्वी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में जायसवाल के साथ नजर आ रहे हैं कप्तान रोहित।
*दोनों खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए पहुंच गए हैं वेस्टइंडीज।
*अब तक इस तस्वीर पर आ चुके हैं कई लाखों लाइक्स और कमेंट।

कप्तान रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

वेस्टइंडीज जाने से पहले ही शुरू कर दी थी कड़ी तैयारी

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान काफी पहले हो गया था, उसके बाद से यशस्वी जायसवाल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। जहां कुछ दिनों पहले यशस्वी जायसवाल ने अपने बल्लेबाजी अभ्यास का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वो नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं अब देखने काफी ज्यादा अहम होगा की क्या इस युवा बल्लेबाज को पहले ही मैच में डेब्यू करने का मौका मिलता है या फिर अभी और इंतजार करना होगा।

NCA में अभ्यास का ये वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp