डरबन में पूरी मौज काट रहे हैं यशस्वी जायसवाल, सेल्फी लेने का अलग शौक है बल्लेबाज को - क्रिकट्रैकर हिंदी

डरबन में पूरी मौज काट रहे हैं यशस्वी जायसवाल, सेल्फी लेने का अलग शौक है बल्लेबाज को

बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक नया पोस्ट किया शेयर।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

साउथ अफ्रीका पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय डरबन में हैं, जहां यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव सहित सभी खिलाड़ी वहां का लजीज खाना चखने में लगे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई है, इसी कड़ी में युवा बल्लेबाज यशस्वी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने भी कुछ कमाल की तस्वीरों को पोस्ट किया है।

यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू में ही मचा दिया था धमाका

इंडिया-19 टीम से वर्ल्ड कप खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को पहले से ही स्टार खिलाड़ी माना जा रहा था, जिसको इस बल्लेबाज ने साबित भी कर दिखाया था। जहां इस साल जायसवाल ने टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट के जरिए डेब्यू किया था, वहीं अपने पहले ही टेस्ट मैच में इस युवा बल्लेबाज ने शतक ठोक के खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली थी। साथ ही अपने पहले ही मैच में शतक मारने के साथ-साथ वो मैन ऑफ द मैच भी बने थे।

टीम इंडिया के ‘सेल्फी किंग’ हैं यशस्वी जायसवाल

*बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक नया पोस्ट किया शेयर।
*जहां इस पोस्ट में जायसवाल की हैं काफी सारी सेल्फी।
*साथ ही युवा बल्लेबाज ने डरबन में चखा लजीज खाना भी।
*10 तारीख को खेला जाएगा इंडिया-अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच।

यशस्वी जायसवाल डरबन में घूम रहे हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

सेल्फी तो बनती है हर जगह बॉस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

2 प्रमुख बल्लेबाज हुए टीम इंडिया से बाहर

दूसरी ओर टीम इंडिया इस बार अफ्रीका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज के बाद, 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। जहां इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में इस बार पुजारा और रहाणे का चयन नहीं हुआ है, वहीं क्रिकेट के जानकारों की माने तो बोर्ड अब टेस्ट क्रिकेट में भी युवा को मौका देना चाहता है और ऐसे में अब शायद ही इन दोनों की टीम इंडिया में वापसी हो। इन दोनों की जगह टीम के पास अब जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे युवा बल्लेबाज मौजूद हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?