टीम इंडिया के महा बदमाशों से हुई यशस्वी जायसवाल की दोस्ती, ना जाने अब क्या होगा?
इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल।
अद्यतन - जुलाई 4, 2023 2:10 अपराह्न

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हर कोई यशस्वी जायसवाल को डेब्यू करते हुए देखना चाहता है, साथ ही जायसवाल भी साथी खिलाड़ियों के साथ पक्की दोस्ती करने में लगे हैं। जिसका नजारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखने को मिला है, जहां इस युवा बल्लेबाज को टीम के सबसे बदमाश खिलाड़ियों का साथ मिला है और ये इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी ज्यादा ही वायरल हो रही है।
धीरे-धीरे टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव
हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए जो टीम चुनी गई है, उससे ये साबित हो गया है की आने वाले समय में टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो सकते हैं। जहां ये बदलाव टेस्ट के साथ-साथ वनडे और टी20 टीम में भी होंगे, BCCI का फोकस अब युवा खिलाड़ियों को तैयार करना है और दिग्गज खिलाड़ियों के लिए एक अलग प्लान तैयार किया जाएगा।
यशस्वी जायसवाल को ये दोस्ती भारी पड़ गई तो?
*इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल।
*इस बीच वेस्टइंडीज पहुंचे यशस्वी जायसवाल की एक तस्वीर हुई वायरल।
*जहां इस तस्वीर में यशस्वी के साथ नजर आ रहे हैं गिल और ईशान किशन।
*गिल-ईशान की दोस्ती है पक्की है, अब इस गुट में जायसवाल भी आए।
ईशान किशन और गिल के साथ यशस्वी जायसवाल की तस्वीर

जमकर मस्ती कर रहे हैं वेस्टइंडीज में ईशान किशन
WTC का फिर से आगाज हो चुका है
अब तक 2 बार WTC का फाइनल खेला जा चुका है, पहली बार ये खिताब न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था और दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया इसकी विजेता बनी है। वहीं अब तीसरे WTC का भी आगाज हो चुका है, जहां अब सभी टीमें जो-जो टेस्ट सीरीज खेलेगी वो WTC के तहत ही खेलेगी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए WTC की शुरूआत वेस्टइंडीज दौरे से हो रही है, जहां रोहित की सेना को मेजबान देश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेलने हैं और टीम इंडिया किसी भी तरह से वेस्टइंडीज टीम को हल्के में लेने की नहीं सोचेगी।