जिस वानखेड़े स्टेडियम की लाइट्स को बाहर से देखा करते थे यशस्वी जयसवाल, वहीं जड़ डाला शानदार शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिस वानखेड़े स्टेडियम की लाइट्स को बाहर से देखा करते थे यशस्वी जयसवाल, वहीं जड़ डाला शानदार शतक

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

Yashasvi Jaiswal and Sanju Samson (Pic Source-Twitter)
Yashasvi Jaiswal and Sanju Samson (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस जबरदस्त मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और 62 गेंदों में 16 चौके और 8 छक्कों की मदद से 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

यशस्वी जयसवाल ने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग का यह 1000वां मुकाबला है। दोनों ही टीमें इस खास मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी।

यशस्वी जयसवाल के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 14 रन का योगदान दिया जबकि जोस बटलर ने 18 रन बनाए। तमाम लोग यशस्वी जयसवाल की इस पारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। यशस्वी जयसवाल की इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए।

यशस्वी जयसवाल की बेहतरीन पारी की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की:

https://twitter.com/impkdurg26/status/1652706887673200645?s=20

https://twitter.com/Gopal_singh_777/status/1652706842324381697?s=20

https://twitter.com/krshukla18/status/1652706817838043136?s=20

https://twitter.com/kunaalyaadav/status/1652706787441922051?s=20

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा यह सर्वाधिक स्कोर है। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में आठ मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस समय राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर हैं।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर और रिले मेरेडिथ ने 1-1 विकेट झटका। अरशद खान ने 3 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 7 मुकाबलों में 3 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यशस्वी जयसवाल ने इस पारी को खेल सभी का दिल जीत लिया।

close whatsapp