IPL 2024 में Yashasvi Jaiswal का खराब फॉर्म जारी, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब कटेगा पत्ता...!

IPL 2024 में यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म जारी, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से अब कटेगा पत्ता…!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ यशस्वी जायसवाल डक पर आउट हुए थे।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: X/Twitter)

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के लिए आईपीएल का यह सीजन कुछ खास नहीं जा रहा है। पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल इस सीजन फैंस और टीम की उम्मीदों पर अब तक खरे नहीं उतर पाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल डक पर आउट हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बल्लेबाज की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है।

IPL 2024 में अब तक 50 रन भी नहीं बना पाए हैं Yashasvi Jaiswal

आईपीएल 2024 में 4 मैचों में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अब तक सिर्फ 39 रन ही बना पाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ पहले ही ओवर में रीस टॉपली के हाथों यशस्वी जायसवाल डक पर आउट हो गए थे। यशस्वी जायसवाल ने पुल करने का प्रयास किया था, लेकिन गेंद हवा में गई और मिड-ऑफ पर तैनात ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार कैच पकड़ा था। यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले तीन मैचों में 24, 5 और 10 रन बनाए थे।

आपको बता दें टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ी आईपीएल 2024 के जरिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अगर टूर्नामेंट में आगे भी फॉर्म में वापसी कर पाने में नाकामयाब रहते हैं, तो उनके लिए मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ सकती है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक ऐसा रहा है यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने भारत के लिए 17 टी20 मैचों में अब तक 33.47 के औसत और 161.94 के स्ट्राइक रेट से 502 रन बनाए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में 9 मैचों की 16 पारियों में 68.53 के औसत और 70.07 के स्ट्राइक रेट से 1028 बनाए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक, 3 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल है।

संजू सैमसन और जोस बटलर ने दिलाई को जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच की करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए थे। फाफ डु प्लेसिस (44) और विराट कोहली (113*) ने शानदार पारी टीम के लिए खेली थी। राजस्थान रॉयल्स ने 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत हासिल की। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। वहीं जोस बटलर ने 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

close whatsapp