यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे BCCI का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने की दौड़ में - क्रिकट्रैकर हिंदी

यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे BCCI का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने की दौड़ में

जायसवाल भारत के लिए तीनों फाॅर्मेट खेल रहे हैं तो शिवम सिर्फ टी20 का हिस्सा हैं।

Yashasvi Jaiswal and  Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal and Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2023 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे को बहुत ही जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। बता दें कि जायसवाल भारत के लिए तीनों फाॅर्मेट में लगातार हिस्सा बने हुए हैं तो शिवम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार मौके मिल रहे हैं। यहां पर दूबे ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

तो वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शिवम दूबे और यशस्वी जायसवाल आने वाले हफ्तों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं। फिलहाल दोनों ही खिलाड़ी भारतीय मैनेजमेंट के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। साथ ही आपको बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी साल 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय टीम हिस्सा भी थे।

बीसीसीआई के एक सोर्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह (शिवम दूबे) अधिक से अधिक गेंदबाजी करें, क्योंकि इससे एक खिलाड़ी के तौर पर दूबे की वैल्यू काफी बढ़ जाती है।

यही कारण है कि वह इस सीरीज के दौरान अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। यदि वह गेंद के साथ कुछ ओवर कर सके, तो वह वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की कर सकता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि वह चोटिल हार्दिक पांड्या के बढ़िया बैकअप हैं।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि रिंकू सिंह भी बीसीसीआई का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा वह जिस तरह की फाॅर्म से गुजर रहे हैं और वह इसे जारी रखते हैं तो वह निश्चित रूप से टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- BBL: जैक फ्रेसर मैगर्क ने Melbourne Renegades के साथ चार साल की डील साइन की

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?