IPL 2024 में एक शतक क्या जड़ दिया, Yashasvi Jaiswal तो रोहित शर्मा को ही ज्ञान देने लगे
RR टीम के सोशल मीडिया पर Yashasvi Jaiswal का एक वीडियो हुआ पोस्ट।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2024 1:22 अपराह्न

जयपुर के मैदान पर कल Yashasvi Jaiswal के बल्ले का जलवा देखने को मिला, जहां टीम के होम ग्राउंड में इस युवा बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़कर सभी का दिल जीत लिया और टीम की जीत को आसान बना दिया। वहीं जीत के बाद यशस्वी का एक वीडियो RR टीम ने पोस्ट किया है, जिसमें वो हिटमैन को खास बात बोल रहे हैं।
ये शतक जरूरी था Yashasvi Jaiswal के लिए
जी हां, Yashasvi Jaiswal के लिए MI के खिलाफ आया शतक काफी ज्यादा जरूरी था, जिसका कारण था उनका फ्लॉप प्रदर्शन। पिछले 6 मैचों में जायसवाल अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, वो अपनी पारी का आगाज अच्छा करते थे लेकिन फिर फ्लॉप हो जाते थे। ऐसे में ये शतक उनके लिए और खुद RR टीम के लिए भी एक बड़ी राहत लेकर आया है।
Yashasvi Jaiswal ने हिटमैन को चिढ़ाने का किया पूरा प्रयास
*RR टीम के सोशल मीडिया पर Yashasvi Jaiswal का एक वीडियो हुआ पोस्ट।
*वीडियो में यशस्वी MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बात करते हुए आए नजर।
*जायसवाल ने रोहित को बोला- मैच जीतना जरूरी थी, बस मुझे और कुछ नहीं चाहिए।
*यशस्वी ने MI टीम के खिलाफ 60 गेंदों में बनाए थे नाबाद 104 रन, 7 छक्के भी जड़े थे।
रोहित शर्मा और Yashasvi Jaiswal का ये वीडियो आया है सामने
देखने लायक था शतक लगाने के बाद वाला जश्न
RR टीम से किस-किस ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?
वहीं अब तक हुए 8 मैचों में RR टीम की तरफ से रियान पराग ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, जहां उनके खाते में कुल 318 रन है। तो 3 अर्धशतक लगा चुके संजू सैमसन 314 रन बना चुके हैं टीम के लिए, वहीं 2 शतक ठोकने वाले जोस बटलर सबसे ज्यादा रनों के मामले में तीसरे स्थान पर है और वो 285 रन बना चुके है। बटलर ने पहला शतक RCB के खिलाफ लगाया था और दूसरा शतक KKR के खिलाफ लगाया था, इन दोनों ही मैचों को राजस्थान टीम ने अपने नाम किया था।