RR v RCB: मैच के बाद यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली ने दिए खास टिप्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जायसवाल ने हाल ही में KKR के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी।
अद्यतन - May 15, 2023 12:08 pm

आईपीएल 2023 के 60वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से मात दी। वहीं पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ 98 रनों की पारी खेलने वाले राजस्थान के खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके।
हालांकि इस बीच यशस्वी जायसवाल और RCB के खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली से बातचीत करते हुए और टिप्स लेते हुए नजर आ रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल को विराट कोहली ने दिया खास टिप्स
बता दें आईपीएल ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन दिया है कि, As special as it gets An unmissable interaction, बता दें फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें इससे पहले हुए मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों का सामना कर 98 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसकी तारीफ विराट कोहली ने भी की थी।
As special as it gets 😃👌🏻
𝘼𝙣 𝙪𝙣𝙢𝙞𝙨𝙨𝙖𝙗𝙡𝙚 𝙞𝙣𝙩𝙚𝙧𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣 ft. @imVkohli & @ybj_19 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #RRvRCB | @RCBTweets | @rajasthanroyals pic.twitter.com/gkdyCB3hXf
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023
दरअसल विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते कर लिखा था कि, यह पिछले कुछ समय में देखी गई बेहतरीन बल्लेबाजी है, क्या टैलेंट हैं। वहीं अगर RCB और RR के बीच हुए मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर फाफ डु प्लेसिस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और अनुज रावत ने अच्छी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने काफी जल्दी जल्दी विकेट खो दिए। जिसका नतीजा यह हुआ कि इस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और 59 रनों पर ऑलआउट हो गई। वहीं बैंगलोर के गेंदबाजों ने भी राजस्थान के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका ही नहीं दिया और इस मुकाबले को 112 रनों से जीत लिया।