अक्टूबर 10- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अक्टूबर 10- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें 

Cricket World (Image Credit- Twitter)
Cricket World (Image Credit- Twitter)

1. ENG vs BAN: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दिया 365 रनों का लक्ष्य, Dawid Malan ने खेली बेहतरीन शतकीय पारी

CWC 2023, ENG vs BAN: इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 7वां मैच आज 10 अक्टूबर मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली बांग्लादेश के सामने इंग्लैंड ने जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य रखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. दिल्ली के मैदान पर क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं विराट कोहली, दिया बड़ा अजीब कारण

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का विजय आगाज किया है, जहां इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल का बल्ला जमकर चला था। वहीं इस धाकड़ मैच के बाद दोनों ही बल्लेबाजों का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें कोहली ने दिल्ली में होने वाले मैच को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. SRK के ‘Jawan’ लुक को कॉपी कर शो में ‘Mask’ लगाकर पहुंचे शिखर धवन

Shikhar Dhawan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। ट्रॉफी अपने नाम करने की इस जंग में सभी टीमें अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया। जिसमें टीम ने 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है, जिस चीज ने खूब सुर्खियां बटोरी है। इस बीच शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहरूख खान की मूवी जवान का लुक कॉपी करके एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. ENG vs BAN: इंग्लैंड के लिए एक बार फिर गरजा डेविड मलान का बल्ला, बांग्लादेश के खिलाफ 91 गेंदों में जड़ा शतक

ENG vs BAN, David Malan: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 7वां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच 10 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई थी। जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद डेविड मलान (David Malan) ने अपना शानदार खेल बरकरार रखते हुए शतक जड़ दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. अपने ही फैन के साथ सर जडेजा ने की ऐसी हरकत, कप्तान रोहित हो गए ऑलराउंडर से नाराज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में सर जडेजा ने टीम इंडिया का काम आसान कर दिया था, जहां इस खिलाड़ी की फिरकी को विरोधी टीम के खिलाड़ी नहीं समझ पाए थे और बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे। वहीं अब टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है, लेकिन जडेजा ने कुछ ऐसा कर दिया है जो शायद आपको पसंद ना आए। (पढ़ें पूरी खबर)

6. पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाड़ी भी अब, सूर्यकुमार यादव बनने की कोशिश में लगे हैं

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने विजय आगाज किया था, जहां टीम ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को माद दी थी हैदराबाद में। वहीं आज टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है, लेकिन उससे पहले पाक टीम के सोशल मीडिया पर एक अभ्यास का वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को सूर्यकुमार यादव की याद दिला दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. CWC 2023, Match 8, PAK vs SL: हसन अली ने पाकिस्तान को दिलाई पहली सफलता, डक पर पवेलियन लौटे कुसल परेरा

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मुकाबला आज 10 अक्टूबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी ओपन की और अपने पहले ओवर में चार रन दिए। जिसके बाद अनुभवी गेंदबाज हसन अली आए और अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को डक पर पवेलियन वापस भेज दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. हसन अली खुद को समझ बैठे थे Superman, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप लोग

वर्ल्ड कप 2023 के लिए हसन अली पाकिस्तान टीम की पहल पसंद नहीं थे, लेकिन नसीम शाह के बाहर होने के बाद अली का टीम में चयन किया गया और वो वर्ल्ड कप खेलने भारत आए हैं। इस बीच पाकिस्तान आज विश्व कप में अपना दूसरा मैच खेल रही है, इस दौरान अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?