यशस्वी जायसवाल का टेस्ट डेब्यू हुआ पक्का, कोच द्रविड़ कर रहे हैं उनके साथ खूब मेहनत
12 जुलाई से शुरू होगा इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच।
अद्यतन - Jul 10, 2023 2:39 pm

वेस्टइंडीज दौरे पर हर कोई युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को खेलता हुआ देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं टीम इंडिया में पहली बार जगह बनाने वाले जायसवाल नेट्स में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही टीम के कोच राहुल द्रविड़ भी युवा बल्लेबाज के साथ काफी काम कर हैं, जिसका नजारा अभ्यास सत्र के दौरान देखने को मिला।
यशस्वी जायसवाल की तो लॉटरी लग गई
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया था, फिर उन्होंने IPL 2023 में अपनी छाप छोड़ी। उसके बाद अचानक से टेस्ट सीरीज के लिए उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई, बाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी इस बल्लेबाज को चुना गया है और उनके साथ तिलक वर्मा भी पहली बार भारतीय टीम में आ गए हैं। अब देखना अहम होगा की दोनों बल्लेबाजों में से कौन पहले टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद के प्रारूप में डेब्यू करता है।
टेस्ट क्रिकेट में भौकाल मचाने के लिए तैयार हैं यशस्वी जायसवाल
*12 जुलाई से शुरू होगा इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच।
*रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी जायसवाल का हो सकता है टेस्ट डेब्यू।
*इन दिनों नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहा है ये युवा बल्लेबाज।
*यशस्वी जायसवाल को काफी कुछ सीखा रहे हैं कोच द्रविड़।
कोच द्रविड़ के साथ बात करते हुए यशस्वी जायसवाल
वेस्टइंडीज से सामने आई युवा बल्लेबाज की कुछ तस्वीरें
टीम इंडिया लगातार नेट्स में कर ही है कड़ा अभ्यास
वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच डोमिनिका में खेला जाएगा, यहां भारतीय टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2011 में खेला था। इसे देखते हुए सभी खिलाड़ी इस नई जगह जमकर अभ्यास कर रहे हैं और खुद को तैयार कर रहे हैं। दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम इस टेस्ट के लिए अपनी अंतिम 11 का ऐलान पहले ही कर चुकी है, दूसरी ओर टीम इंडिया ने ऐसा कुछ नहीं किया है और कप्तान रोहित शर्मा टॉस के दौरान ही शायद अपनी टीम का खुलासा करेंगे।