'विराट कोहली खुद को ही झांसा दे रहे हैं'- पूर्व भारतीय कप्तान के फॉर्म को लेकर बोले पोंटिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘विराट कोहली खुद को ही झांसा दे रहे हैं’- पूर्व भारतीय कप्तान के फॉर्म को लेकर बोले पोंटिंग

2019 के बाद से विराट कोहली के बल्ले से नहीं निकला है एक भी शतक।

Ricky Ponting and Virat Kohli (Photo by: Getty Images)
Ricky Ponting and Virat Kohli (Photo by: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को लेकर अपना बयान दिया है। उनका मानना है कि शरीर में थकान और सही मानसिकता की वजह से वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उनको पूरा भरोसा है कि जल्द ही विराट कोहली धमाकेदार वापसी करेंगे।

बता दें कि, BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया है। दोनों ही खिलाड़ी अपने फॉर्म से जूझ रहे हैं। IPL 2022 भी इन दोनों खिलाड़ियों के लिए काफी निराशाजनक रहा था। लेकिन फैंस यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों खिलाड़ी जबरदस्त वापसी करेंगे।

विराट कोहली की फॉर्म को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा कि, ‘ऐसा सभी खिलाड़ियों के साथ होता है जब वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने में विफल होते हैं। विराट ने पिछले कई सालों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन उस तरह का देखने को नहीं मिला है जैसा हमें उनसे उम्मीद रहती है। उनको खुद अपने आप को थोड़ा समय देना होगा।’

विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बावजूद सबको लगता है कि ये फॉर्म उनका बस कुछ समय के लिए और है और वो जल्द ही जबरदस्त वापसी करेंगे। 2019 के बाद से विराट कोहली ने सभी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने जब से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा है उसके बाद से उन्होंने सभी फॉर्मेट को मिलाकर 37.54 के औसत से 2748 रन बनाए हैं।

रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली पर आगे बात करते हुए कहा, ‘एक बात मैं अपने अनुभव के आधार पर जानता हूं कि खिलाड़ी अक्सर खुद को यह सोचकर झांसा देते हैं कि वह थके नहीं हैं। इस तरह वो हमेशा खुद को ट्रेनिंग और मैच के लिए तैयार रखने का रास्ता खोजते हैं। इसके बाद आप कुथ दिनों के बाद ही खुद को थका हुआ पाते हैं। मुझे लगता है कि कोहली के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है।’

close whatsapp