RCB बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम आज इस स्थिति में: लिसा स्टालेकर - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम आज इस स्थिति में: लिसा स्टालेकर

RCB के टॉप बल्लेबाजों ने निरंतरता के साथ अब तक प्रदर्शन नहीं किया है।

Virat Kohli and Glenn Maxwell
Virat Kohli and Glenn Maxwell. (Photo Source: Disney+Hotstar VIP)

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी लिसा स्टालेकर का मानना है कि बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन और खासतौर पर टीम के टॉप ऑर्डर के लगातार ना रन बनाने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का इस संस्करण का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। उनकी माने तो, लोग विराट कोहली के खराब प्रदर्शन की बात कर रहे हैं लेकिन टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल का भी बल्ला लगातार नहीं चला है।

बता दें कि, बैंगलोर इस समय IPL 2022 सीजन की अंकतालिका में 5वें स्थान पर काबिज है। उन्होंने अभी तक 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 में जीत दर्ज की है। हालांकि उनका नेट रन रेट (-0.323) काफी खराब है। उनका अगला और आखिरी लीग मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 19 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है।

अगर उनको प्लेआफ में जगह बनानी है तो यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, साथ ही उनको दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबले का भी इंतजार करना पड़ेगा। अगर बैंगलोर गुजरात के खिलाफ अपना मुकाबला जीत लेती है तो उनके 16 अंक हो जाएंगे और उसके बाद उनकी यही दुआ होगी कि मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत हासिल करे। इससे बैंगलोर के 16 अंक हो जाएंगे और दिल्ली 14 अंको के साथ प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

सिर्फ विराट कोहली नहीं बल्कि फाफ और मैक्सवेल भी बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं: लिसा स्टालेकर

क्रिकबज से बात करते हुए लिसा ने कहा कि, हम लोग बैंगलोर की टीम के लिए हमेशा कहते हैं कि, उनकी लिस्ट देखिए और खिलाड़ियों के नाम देखिए। उनके लिए सबसे बड़ी समस्या इस साल की यही रही है कि टॉप के बल्लेबाज ज्यादा रन बनाने में नाकामयाब रहे हैं जिसकी वजह से मिडिल ऑर्डर और बाकी खिलाड़ियों के ऊपर दबाव आया है। सिर्फ विराट कोहली नहीं बल्कि फाफ और मैक्सवेल भी बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं।

बता दें कि, आईपीएल 2022 संस्करण में विराट कोहली ने 13 मुकाबलों में 19.67 के औसत और 113.46 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। वहीं फाफ डु प्लेसिस ने 33.25 के औसत और 132.56 के स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 10 मुकाबलों में 25.23 के औसत और 166.42 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं।

हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी की है

स्टालेकर के मुताबिक, टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने कहा कि, जोश हेजलवुड ने पिछले मुकाबले में काफी रन लुटाए थे, लेकिन टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। चाहे मोहम्मद सिराज हों या हर्षल पटेल सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं हसरंगा ने लाजवाब गेंदबाजी की है।

बता दें, हसरंगा आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 14.65 के औसत और 7.48 के इकोनामी रेट से 23 विकेट अपने नाम किए हैं। हर्षल ने 12 मुकाबलों में 18 विकेट और हेजलवुड ने 9 मुकाबलों में 13 विकेट।

close whatsapp