‘उनके लिए यह चुनौती भी हो सकती है…’- टेस्ट फॉर्मेट में शादाब खान के भविष्य को लेकर चीफ सिलेक्टर ने दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान जल्द ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल के तहत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
अद्यतन - Jun 20, 2023 5:29 pm

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) (2023-25) के तहत पाकिस्तान क्रिकेट टीम जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। बाबर आजम की कप्तानी में टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा खेल दिखाते हुए टीम ट्रॉफी उठाना चाहेगी।
श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ सिलेक्टर हारून रशीद का कहना है कि चयन समिति अभी काफी सारे व्हाइट बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट में मौका देने का मन बना रही है। और शादाब खान को रेड बॉल क्रिकेट से बाहर नहीं रखा जा सकता है।
ऐसा नहीं है कि वह खेल नहीं सकते हैं- हारून रशीद
शादाब खान को लेकर हारून रशीद का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट नहीं खेला है। जिसके चलते एक चुनौती भी खड़ी हो सकती है। पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर ने क्रिकेट पाकिस्तान पर बात करते हुए कहा, ‘आप उन्हें शादाब खान को बाहर नहीं कर सकते क्योंकि हम इस पर भी विचार कर रहे हैं कि हमारे कुछ व्हाइट बॉल वाले क्रिकेटर भी टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं।’
हारून रशीद ने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वे नहीं खेल सकते, लेकिन हमारी चिंता यह है कि अगर उन्होंने लंबे फॉर्मेट में लंबे समय नहीं खेला है तो अचानक उन्हें सफेद गेंद से लाल गेंद वाली क्रिकेट में ले जाना एक चुनौती हो सकती है।’
यह भी पढ़ेः वर्ल्ड कप 2023 से अपना नाम वापस लेने वाली है पाकिस्तान! PCB अध्यक्ष नजम सेठी ने दिया बड़ा बयान
देखना होगा आगामी मैच में खिलाड़ी कैसे नजर आते हैं- हारून रशीद
हारून रशीद ने आगे इस बात को भी हाइलाइट किया कि वह पहले खिलाड़ियों को पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मौका देंगे, और उनका प्रोग्रेस देखेंगे। ‘अगर कोई एक ही दिन में 15 से 20 ओवर गेंदबाजी करने का आदी नहीं है। तो हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि एक गेंदबाज जो एक स्पेल में चार ओवर फेंकता है। और प्रत्येक को दो ओवरों में डिवाइड कर सकता है। इसलिए हम पहले उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लाएंगे और फिर उनकी प्रोग्रेस देखेंगे।’
हारून रशीद ने आगे बात करते हुए यह भी कहा कि आगामी सीरीज में खिलाड़ियों का प्रदर्शन चयन प्रक्रिया में बड़ा रोल निभाने वाली है। ‘आइए देखें कि ये टेस्ट मैच में कैसे सामने आते हैं और खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं। गेंदबाजी डिपॉर्टमेंट में हमारे बीच काफी प्रतियोगिता है।’