कोहली की सचिन से तुलना पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- उनके युग में रन बनाना कठिन था - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहली की सचिन से तुलना पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- उनके युग में रन बनाना कठिन था

गौतम गंभीर का मानना है कि सचिन के समय बल्लेबाजी करना अधिक कठिन था। 

Virat Kohli, Gautam Gambhir and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli, Gautam Gambhir and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली के लिए साल 2023 की शुरुआत काफी शानदार रही है। भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने 87 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 113 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को स्कोर को 350 के पार पहुंचाया।

वहीं अपने 45वें शतक की मदद से विराट कोहली ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के एक रिकाॅर्ड की भी बराबरी कर ली है। कोहली अब एक देश में 20 शतक लगाने वाले सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

हालांकि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, जिन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है, उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कोहली ने रिकाॅर्ड तो जरूर बनाया है, लेकिन सचिन के युग में रन बनाना कठिन था।

गंभीर ने विराट कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली की शानदार पारी के बाद गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्टस पर बड़ा बयान दिया है। गंभीर ने कहा है कि आप विराट की तुलना सचिन से नहीं कर सकते। सचिन के समय में 30 गज के दायरे में 5 खिलाड़ी नहीं होते थे।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने से पहले विराट कोहली को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया था। तो वहीं साल 2023 के अपने पहले वनडे मैच में शतक लगाकर विराट कोहली ने इस साल की शानदार शुरूआत की है।

इससे पहले विराट कोहली ने पिछले साल दिसंबर महीने में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक बनाया था और आज श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट ने लगातार दूसरा वनडे शतक लगाया है।

close whatsapp