“तुमने पहले ही…” SRH की हार और अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन पर कोमल शर्मा का पोस्ट लोगों के बीच खूब किया जा रहा पसंद
कोमल शर्मा ने अपने भाई अभिषेक शर्मा को होसला देते हुए सोशल मीडिया पर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कुछ बातें लिखी हैं। आइए पढ़ें-
अद्यतन - मई 22, 2024 4:22 अपराह्न

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मंगलवार, 21 मई को अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रन बनाने में असफल रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 4 बॉल खेलकर बस 3 रन बनाए और आउट हो गए।
टीम के सलामी बल्लेबाजी अभिषेक इस महत्वपूर्ण मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसकी वजह से शुरुआती झटके के बाद टीम उबर नहीं पाई और बस 159 रन पर सिमट गई।
अब उनकी बहन डॉ कोमल शर्मा ने अपने भाई को हौसला देते हुए सोशल मीडिया पर अभिषेक का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कुछ बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा-
“मैं तुम्हें हमेशा और अधिक प्यार करूंगी। तुम वह भाई हो जिसने हममें से प्रत्येक को इतना गौरवान्वित किया है। तुम्हारा समर्पण, कड़ी मेहनत और भावना हमें हर दिन प्रेरित करती है। हम तुमसे बहुत ही ज्यादा प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। जीत या हार, यह तो खेल का एक हिस्सा है। तुम ने हम सभी का दिल जीत लिया है और हममें से प्रत्येक पर गहरा प्रभाव डाला है। हमारी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं।”
इसके साथ ही कोमल ने लिखा है की उन्हें अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी क्षमता पर बेहद ही भरोसा है और उन्हें भरोसा है की दूसरे क्वालीफायर मार्च में वह चमकेंगे।
“हमें पूरा विश्वास है कि तुम उच्चतम ऊंचाइयों तक पहुंचोगे और हीरे से भी अधिक चमकोगे। तुम्हारी यह जर्नी बेहद ही शानदार रही है, और हम यह देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं की ये आपको आगे कहां ले जाएगी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और, हम सभी तुमसे प्यार करते हैं। अगले मैच के लिए। फाइनल में मिलते हैं! आगे बढ़ते रहो, और याद रखना कि हम हर कदम पर तुम्हारे लिए चीयर कर रहे हैं।”
SRH का अगला मुकाबला 24 तारीख को दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर के विजेता से होगा। अब देखना है की RR और RCB में से कौन सी टीम SRH के खिलाफ क्वालीफायर 2 में खेलेगी।