इस तेज गेंदबाज को अपना गुरु मानते हैं मुकेश कुमार, कहा- उनकी एक सलाह मेरे बहुत काम आई - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस तेज गेंदबाज को अपना गुरु मानते हैं मुकेश कुमार, कहा- उनकी एक सलाह मेरे बहुत काम आई

मुकेश कुमार ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू किया था।

Mukesh Kumar (Photo Source: Twitter)
Mukesh Kumar (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम ने हाल ही में अपने स्क्वॉड में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा और कई अन्य प्लेयर्स का नाम शामिल है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी। इसी में से एक नाम 29 साल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का भी है। इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। इसी बीच अपने डेब्यू को लेकर मुकेश कुमार ने बताया कि, कैसे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सलाह से उन्हें फायदा हुआ। हालांकि मुकेश कुमार ने ये भी बताया कि, टीम इंडिया का रेगुलर सदस्य बनने के लिए उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

मैं धीमी गेंदों पर ज्यादा विश्वास नहीं रखता हूं- मुकेश कुमार

आयरलैंड दौरे के दौरान द टेलीग्राफ से बातचीत के दौरान मुकेश कुमार ने कहा कि, “गेंदबाज़ी करते समय आपका अप्रोच सही होना चाहिए। जो मैच की स्थिति का विश्लेषण करने और बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ने की कोशिश करने के बारे में है। बुमराह भाई ने मुझे धीमी गेंद के उचित उपयोग के बारे में भी बताया। आपको बस तब तक इसका अभ्यास करते रहने की जरूरत है जब तक आपको लगता है कि आप ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने मुझसे यही कहा था।”

इसके अलावा, मुकेश ने यह भी कहा कि उन्हें धीमी गेंद पर उतना भरोसा नहीं है क्योंकि वर्ल्ड क्रिकेट में पावर हिटर्स की संख्या बढ़ रही है और धीमी गेंद एक ऐसी चीज है जिस पर काबू पाना मुश्किल है। हालांकि, तेज गेंदबाज ने कहा कि बुमराह से बात करने के बाद उन्हें धीमी गेंद का महत्व समझ में आया।

तेज गेंदबाज ने कहा कि, “मुझे धीमी गेंद पर ज्यादा भरोसा नहीं था, खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। अब कई पावर-हिटर हैं, इसलिए यदि आप धीमी गेंद को सही तरीके से नहीं फेंकते हैं, तो वो इस पर बड़े-बड़े शॉट खेलना जारी रखेंगे। लेकिन मैं मैच की स्थिति के आधार पर धीमी गेंदों पर काम करने की कोशिश करूंगा।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?