धोनी से नफरत करने के लिए आपको Devil...... - हार्दिक पांड्या का चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी से नफरत करने के लिए आपको Devil…… – हार्दिक पांड्या का चौंकाने वाला बयान

आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

Mahendra Singh Dhoni And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Mahendra Singh Dhoni And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का क्वालीफायर 1 मुकाबला आज चेन्नई गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमें कड़ी मेहनत कर रही है। हालांकि इस मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात कही है।

धोनी मेरे लिए मेरे बड़े भाई जैसे हैं- हार्दिक पांड्या 

आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी दोनी की दोस्ती पूरी दुनिया में जग जाहिर है। हालांकि इस बीच एक बार फिर हार्दिक ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। बता दें हार्दिक पांड्या ने कहा कि, कई लोग सोचते हैं कि धोनी काफी गंभीर रहते हैं लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं मानता हूं। मैं उनके साथ मजाक करता रहता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि, मैं उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के तौर पर नहीं देखता हूं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। काफी सारी सकरात्मक चीजें, सिर्फ उन्हें खेलते हुए देखकर ही नहीं बल्कि मैं उनसे बातें करते समय भी सीखा है। लेकिन वह मेरे लिए मेरे बड़े भाई जैसे हैं। वह मेरे दोस्त जैसे हैं, जिनके साथ मैं मजाक कर सकता हूं, मजे कर सकता हूं।

हार्दिक पांड्या ने कहा कि, मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का फैन रहूंगा। आपको धोनी से नफरत करने के लिए सही मायने में डेविल बनना होगा। बता दें हार्दिक पांड्या के इस वीडियो को गुजरात टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें इस सीजन के पहले मैच में गुजरात का सामना चेन्नई से हुआ था। बता दें इस मुकाबले को गुजरात ने 5 विकेट से जीता था। वहीं पॉइंट्स टेबल में भी यह दोनों टीमें टॉप 2 में बनी हुई है। गुजरात इस लिस्ट में 20 अंकों के साथ नंबर वन पर बनी हुई है तो वहीं चेन्नई की टीम 17 अंकों के साथ नंबर दो पर कायम है। वहीं आज क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई में GT और CSK के बीच होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp