खुशी देख रहे हो आप Jasprit Bumrah की, अब तो वर्ल्ड कप में टॉप का प्रदर्शन करेगा ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की एक तस्वीर हुई वायरल।
अद्यतन - May 30, 2024 11:52 am

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के लिए Jasprit Bumrah सबसे अहम गेंदबाज रहने वाले हैं, जहां बुमराह की यॉर्कर गेंद अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के होश उड़ा देती है। इस बीच रफ्तार के सौदागर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें बुमराह की खुशी एक अलग लेवल पर नजर आ रही है और उसके पीछे खास कारण है।
Jasprit Bumrah पर होगी अहम जिम्मेदारी
जी हां, इस मेगा टूर्नामेंट में Jasprit Bumrah पर अहम जिम्मेदारी होगी, दरअसल शमी चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2024 नहीं खेल रहे हैं। जिसके चलते बुमराह टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे, इस दौरान उनको सिराज और अर्शदीप का साथ मिलेगा। अब देखना होगा की यूएस और वेस्टइंडीज की पिच से तेज गेंदबाजों को किस तरह की मदद मिलती है और टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है।
अच्छा तो Jasprit Bumrah की खुशी का राज ये है
*टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की एक तस्वीर हुई वायरल।
*इस तस्वीर में बुमराह वाइफ Sanjana Ganesan के साथ में नजर आ रहे हैं।
*Sanjana ने तस्वीर शेयर कर लिखा-Bring Your Husband To Work Day
*तस्वीर में बुमराह ने पहन रखी है टीम इंडिया की नई जर्सी, दिखे काफी खुश।
Jasprit Bumrah की ये तस्वीर आपको भी पसंद आएगी
पहले अभ्यास सत्र से तेज गेंदबाज ने ये तस्वीरें शेयर की थी
ऑलराउंडर खिलाड़ियों से लबरेज है भारतीय टीम
वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया ऑलराउंडर खिलाड़ियो से लबरेज है, इसी कारण से गिल और रिंकू को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा गया है। जहां हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे टी20 प्रारूप के हिसाब से धाकड़ बल्लेबाज हैं, तो ये दोनों खिलाड़ी तेज गेंदबाजी कर विरोधियों को परेशानी में डालने का दम रखते हैं। वहीं रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल अपनी फिरकी के अलावा बल्ले से भी गेम को पलटना जानते हैं, ऐसे में टीम इंडिया बल्लेबाजी में भी मजबूत नजर आ रही है। दूसरी ओर विकेटकीपर के तौर पर कप्तान रोहित की पहली पसंद पंत ही रहेंगे और संजू को जल्दी मौका नहीं मिलेगा।