VIDEO: जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की नकल करती हुई नजर आई युवा लड़की, कुछ ही समय में वीडियो हुआ वायरल
अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं बुमराह
अद्यतन - अगस्त 17, 2024 10:03 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और याॅर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हाल के दिनों में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर के रूप में सामने आए हैं। हाल में ही समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुमराह ने अपनी उपयोगिता को साबित कर दिखाया था।
दूसरी ओर, अपने डेब्यू के समय से ही बुमराह अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को, कई उभरते हुए युवा क्रिकेटर्स और फैंस काॅपी करते हुए नजर आते हैं।
इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को काॅपी करती हुई नजर आ रही है। लड़की की इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें लड़की की ये वायरल वीडियो
Not only boys but Girls have also started Coping Jasprit Bumrah action
BCCI should mentor this Girl 🧒 pic.twitter.com/bbp7n8ecS5— ICT Fan (@Delphy06) August 17, 2024
टी20 वर्ल्ड कप भारत को जिताने में बुमराह ने निभाई थी अहम भूमिका
गौरतलब है कि हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब को भारतीय टीम ने अपने नाम किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में 177 रनों का बचाव करते हुए बुमराह ने फेंके गए चार ओवर में मात्र 18 रन देकर 2 बड़े विकेट हासिल किए थे। वहीं मैच के नाजुक मोड़ पर मार्को यान्सन के विकेट को कौन ही भूल सकता है, जहां से भारतीय टीम के लिए मैच पलट गया था।
पूरे टूर्नामेंट में बुमराह के प्रदर्शन के बारे में बात करें, तो उन्होंने खेले गए 8 मैचों में 4.17 की इकाॅनमी और 8.26 की औसत से कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे। साथ ही इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया था।