पंजाब किंग्स के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर ऋषभ पंत पवेलियन लौटे तो आरपी सिंह ने कुछ इस तरह लगाई उनकी क्लास
पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
अद्यतन - मई 17, 2022 6:16 अपराह्न
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आर पी सिंह और प्रज्ञान ओझा ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत की खराब बल्लेबाजी को लेकर अपना बयान दिया है। बता दें, 16 मई को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 17 रन से मात दी।
इस मुकाबले में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी खराब बल्लेबाजी से सभी को काफी निराश किया। पंत लियाम लिविंगस्टोन की गेंदबाजी पर एक खराब शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए।
11वें ओवर की अंतिम गेंद पर ललित यादव का विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे। ऋषभ पंत ने अपनी पहली गेंद पर एक रन लिया। वापस जब उनको स्ट्राइक मिली तो उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। यह ओवर लिविंगस्टोन कर रहे थे। जिसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने चालाकी से गेंद पंत से दूर फेकी जिस पर वो स्टंप आउट हो गए।
ऋषभ पंत का ईगो मैच जीतने से बढ़कर को गया?: आर पी सिंह
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक आरपी सिंह ने कहा कि,क्या आपका ईगो मैच जीतने से ज्यादा जरूरी हो गया? उस समय पूरा मुकाबला पंजाब किंग्स के हाथ में आ गया था। आप ललित यादव के ऊपर सारी गलती नहीं डाल सकते। वो अभी युवा खिलाड़ी है, लेकिन पंत को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। लिविंगस्टोन ने जाल बिछाया और आप उसमें फंस गए। वो कोई अनुभवी गेंदबाज नहीं है। वह सिर्फ ऋषभ पंत के गुस्से से खेल रहे थे और उन्होंने पंत को वो शॉट खेलने पर मजबूर कर दिया था।
आरपी सिंह के साथ भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा भी पंत की बल्लेबाजी से खफा हैं। उन्होंने कहा कि, पंत एक अनुभवी बल्लेबाज हैं। उनको भारत के अगले विकेटकीपर या कप्तान के रूप में देखा जा सकता है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक मैच विनर रह सकते हैं। 4 गेंदों पर 4 छक्के लगाना मैच विनर नहीं कहलाता बल्कि अपनी पारी को सोच समझकर खेलने वाले खिलाड़ी को मैच विनर कहा जाता है।
दिल्ली इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। उनका अगला और आखिरी लीग स्टेज मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।