धोनी नहीं युवराज सिंह को कप्तान बनता देखना चाहते थे हरभजन!
कप्तानी में युवराज को करनी पड़ती कड़ी मेहनत- हरभजन।
अद्यतन - Jun 5, 2022 12:12 pm

युवराज सिंह और हरभजन सिंह की दोस्ती काफी पक्की है, दोनों ही पूर्व खिलाड़ी एक-दूसरे को लेकर बयान देते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से हरभजन सिंह ने युवराज सिंह को लेकर एक बड़ा बयान साझा किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है।
काफी मुकाबले साथ खेले हैं हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने
हरभजन सिंह और युवी ने अपना घरेलू क्रिकेट पंजाब से खेला है, लेकिन दोनों की दोस्ती टीम इंडिया में पक्की हुई। जहां युवराज और हरभजन ने टीम इंडिया में बहुत सारे मुकाबसे साथ खेले हैं, एक तरह से दोनों का करियर साथ में चला है।
युवराज सिंह को कप्तान बनते देखना चाहते थे हरभजन सिंह!
*कप्तानी में युवराज को करनी पड़ती कड़ी मेहनत- हरभजन।
*हरभजन बोले- युवी अगर कप्तान बनते, तो वो बेस्ट कप्तानी करते।
*युवराज सिंह के रिकॉर्ड काफी कमाल के हैं- हरभजन सिंह।
*2011 WC में युवी का सबसे अहम योगदान था- सिंह।
2007 टी-20 वर्ल्ड कप साथ में जीता था
जब टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब भी युवी और भज्जी टीम इंडिया का हिस्सा था और दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा था।
हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने 2011 WC भी साथ खेला
2007 के बाद टीम इंडिया ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था, जहां इस वर्ल्ड कप में भी ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा थे और दोनों ही वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोने लगे थे।
अब क्या कर रहे हैं हरभजन सिंह?
*क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह चुके हैं हरभजन सिंह।
*अब भज्जी कमेंट्री की दुनिया में नाम कमा रहे हैं।
*फैन्स को उनकी हिंदी कमेंट्री काफी पसंद आती है।
*साथ ही हरभजन सिंह का यूट्यूब चैनल भी है।