धनश्री वर्मा ने तो युजी चहल को मॉडल बना दिया है भाई!
धनश्री और युजी चहल की कुछ तस्वीरें आई है सामने।
अद्यतन - Aug 10, 2022 10:01 am

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा सोशल मीडिया के स्टार हैं, आए दिन इस कपल का कोई ना कोई पोस्ट वायरल होता ही रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां नए पोस्ट में चहल किसी मॉडल से कम नहीं लग रहे हैं।
रील्स में छाए रहते हैं युजी चहल और धनश्री
इंस्टग्राम पर रील्स पर भी इस कपल का राज है, जहां धनश्री और युजी चहल की फनी रील्स को फैन्स काफी ज्यादा पसंद करते हैं और जमकर शेयर भी करते हैं। साथ ही कपल की डांस रील्स को भी काफी लाइक किया जाता है।
धनश्री ने युजी चहल को पूरा का पूरा बदल दिया अब!
*सोशल मीडिया पर धनश्री और युजी चहल की कुछ तस्वीरें आई है सामने।
*इन तस्वीरों में चहल के साथ धनश्री लग रही हैं काफी ज्यादा क्यूट।
*वहीं चहल दे रहे हैं किसी नए मॉडल की तरह पोज।
*फैन्स ने किए हैं इस पोस्ट पर काफी प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी।
कपल का नया सोशल मीडिया पोस्ट
अपनी वाइफ को काफी सपोर्ट करता है ये स्पिन गेंदबाज
धनश्री एक मशहूर प्रोफेशनल डांस कोरियोग्राफर हैं, साथ ही उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है। जिसमें वो अपने डांस के वीडियो डालती रहती हैं, साथ ही इस काम में चहल उनका काफी सपोर्ट करते हैं और उनके काम को काफी शेयर भी करते हैं।
IPL में छा गए थे युजी
इस साल IPL में चहल राजस्थान टीम का हिस्सा थे और सीजन के सबसे सफल गेंदबाज भी रहे, जहां चहल ने IPL 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी।