आईपीएल 2023: युजवेंद्र चहल ने की ड्वेन ब्रावो के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी, अब आईपीएल में इतिहास रचने से है सिर्फ एक विकेट दूर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: युजवेंद्र चहल ने की ड्वेन ब्रावो के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी, अब आईपीएल में इतिहास रचने से है सिर्फ एक विकेट दूर

युजवेंद्र चहल भारत के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक है।

Yuzvendra Chahal. (Image Source: BCCI-IPL)
Yuzvendra Chahal. (Image Source: BCCI-IPL)

भारत और राजस्थान रॉयल्स (RR) के कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 7 मई को अपनी रिकॉर्ड बुक में एक और रिकॉर्ड जोड़ा है। चहल ने 7 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 52वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट लेकर टूर्नामेंट में एक विशाल गेंदबाजी उपलब्धि हासिल की।

दरअसल, युजवेंद्र चहल जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चार विकेट लेकर आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्टार लेग-स्पिनर 142 मैचों में 183 विकेटों के साथ आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, और अब उन्हें ड्वेन ब्रावो से आगे निकलने के लिए एक और विकेट की जरूरत है।

चहल ने की ड्वेन ब्रावो के ऐतिहासिक आईपीएल रिकॉर्ड की बराबरी

राजस्थान रॉयस (RR) का जारी आईपीएल 2023 में अगला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 11 मई को है, और चहल इस मैच में एक विकेट लेकर भारत की टी-20 लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल, आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चहल और ब्रावो के बाद पियूष चावला (174), अमित मिश्रा (172) और रविचंद्रन अश्विन (171) है, और दिलचस्प बात तो ये है कि ये सभी स्पिनर है।

आपको बता दें, युजवेंद्र चहल का आईपीएल में 19.41 का औसत और 8.08 की इकॉनमी रेट है। वह 2014 से 2021 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा थे, और इस दौरान उन्होंने खुद को भारत के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया।

चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए 113 मैचों में 139 विकेट लिए और आईपीएल के इतिहास में फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। चहल ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) से जुड़ने के बाद से टीम के लिए 28 मैचों में 44 विकेट लिए हैं।

close whatsapp