युजवेंद्र चहल और तबरेज शम्सी के बीच मजेदार लड़ाई का आप भी उठाए लुफ्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

युजवेंद्र चहल और तबरेज शम्सी के बीच मजेदार लड़ाई का आप भी उठाए लुफ्त

SA20 टूर्नामेंट 10 जनवरी से शुरू हो रहा है और दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी इसमें शिरकत लेंगे।

Yuzvendra Chahal and Tabraz Shamsi (Pic Source-Twitter)
Yuzvendra Chahal and Tabraz Shamsi (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल और दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर तबरेज़ शम्सी दोनों आपस में काफी गहरे दोस्त हैं। इन दोनों के बीच मैदान पर भी और सोशल मीडिया पर भी काफी मजेदार लड़ाई देखने को मिलती है। हाल ही में तबरेज़ शम्सी ने युजवेंद्र चहल को लेकर एक टिप्पणी की जिसका जवाब भारतीय स्पिनर ने काफी मजेदार तरीके से दिया।

बता दें, SA20 की पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने आज जानी 7 जनवरी को शम्सी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रेंचाइजी ने ही पार्ल रॉयल्स को खरीदा है। उन्होंने आगामी SA20 संस्करण से पहले अपनी जर्सी को साझा किया। यह शानदार लीग 10 जनवरी से शुरू हो रही।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर तबरेज शम्सी भारतीय गेंदबाज को चेतावनी दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकाई स्पिनर ने हंसते हुए कहा कि, ‘हेलो यूजी। दक्षिण अफ्रीका का यह ऑलराउंडर आपसे बात कर रहा है। आप मुझसे पहले कभी भी कभी भी बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखेंगे।’

 

ये रहा युजवेंद्र चहल का जवाब

भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सिर्फ उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि उनकी एक्टिंग और डांस भी काफी लोकप्रिय है। चहल ने इस वीडियो का जवाब देते हुए कहा कि, ‘आपके पेट का क्या करें मेरे भाई।’

यह शानदार टूर्नामेंट 10 जनवरी से शुरू हो रहा है और दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी इसमें शिरकत लेंगे। SA20 के पहले संस्करण की कप्तानी दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर कर रहे हैं। टीम को अपना पहला मुकाबला 10 जनवरी को MIकेपटाउन के खिलाफ खेलना है। तमाम प्रशंसक इस शानदार टूर्नामेंट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शम्सी भी यही चाहेंगे कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करें और अपनी टीम को पहले ही सत्र में जीत दिलाएं।

close whatsapp