युजी चहल के जीवन में लौटी खुशियां, आज-कल अलग ही मूड में नजर आ रहा है गेंदबाज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे चहल।
अद्यतन - दिसम्बर 5, 2023 11:33 पूर्वाह्न

स्पिन गेंदबाज युजी चहल टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन बीच में अचानक ही इस खिलाड़ी की ना जाने क्यों टीम से छुट्टी कर दी गई थी। उसके बाद भी फिरकी के इस फनकार ने हार नहीं मानी और चहल लगातार मेहनत करते गए। जिसका फल उन्हें फिर से मिला है और अब वो काफी खुश-खुश रहने लगे हैं। जिसका नजारा इस खिलाड़ी के सोशल मीडिया पर देखने को मिला है हाल ही में।
घरेलू क्रिकेट में कमाल कर रहा ये खिलाड़ी
दूसरी ओर भले ही युजी को टीम इंडिया से एशिया कप और वर्ल्ड कप में मौका ना मिला हो, लेकिन उसके बाद भी इस गेंदबाज ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसमें चहल शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और एक मैच तो उन्होंने 6 विकेट भी अपने नाम किए थे। जिसके बाद उन्होंने BCCI पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था, एशिया कप और वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में भी इस गेंदबाजी को जगह नहीं मिली थी। इसी का गुस्सा युजी ने मैदान पर दमदार प्रदर्शन कर निकाला था और बता दिया था की वो अभी भी धमाकेदार गेंदबाजी करने का दम रखते हैं।
युजी चहल का दिल हुआ गार्डन-गार्डन
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे चहल।
*टीम इंडिया में फिर से वापसी कर काफी ज्यादा खुश हैं युजी चहल।
*स्पिन गेंदबाज ने हाल ही में वाइफ के साथ एक पोस्ट किया है शेयर।
*तस्वीरों में युजी की खुशी नजर आ रही है एक अलग ही लेवल पर।
ये नया पोस्ट शेयर किया है युजी चहल ने सोशल मीडिया पर
VHT में 6 विकेट लेने के बाद का पोस्ट
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम (Vs साउथ अफ्रीका)
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर।