फिर हुई Yuzvendra Chahal के साथ नाइंसाफी, खत्म होने के कगार पर आ गया है इंटरनेशनल करियर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।
अद्यतन - अक्टूबर 26, 2024 1:02 अपराह्न

एक समय था जब Yuzvendra Chahal टीम इंडिया के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हुआ करते थे, उनकी फिरकी के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज फेल हो जाते थे। लेकिन अब इस खिलाड़ी की कहानी पूरी तरह बदल गई है, जहां चहल अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तरस गए हैं। साथ ही फैन्स को भी लगने लग है कि, चहल का इंटरनेशनल करियर खत्म होने की कगार पर आ गया है।
इंग्लैंड में खुद को साबित किया था Yuzvendra Chahal
जी हां, कुछ समय पहले Yuzvendra Chahal इंग्लैंड गए थे, वहां इस खिलाड़ी ने काउंटी क्रिकेट खेला था। इस दौरान चहल ने वाइट बॉल के अलावा रेड बॉल से भी शानदार प्रदर्शन किया था, वहीं इस समय वो हरियाणा की टीम से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की थी। वैसे युजी चहल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
Yuzvendra Chahal का इंटरनेशनल करियर खत्म?
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।
*जहां इस टीम में एक बार फिर से नहीं हुआ स्पिनर Yuzvendra Chahal का चयन।
*लंका और बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुने गए थे चहल।
*अगस्त 2023 में खेला था आखिरी इंटरेशनल मैच, अब खत्म लग रहा है इंटरनेशनल करियर।
हाल ही में Yuzvendra Chahal ने शेयर की थी ये रील वीडियो
3 बड़े नाम गायब है टीम इंडिया से
वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से 3 और बड़े नाम गायब है, जिसे लेकर BCCI ने जानकारी दी है। दरअसल, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में मयंक यादव के अलावा शिवम दुबे और रियान पराग का चयन नहीं हुआ है, वहीं इनके चयन ना होने का कारण चोट है और इस समय ये तीनों खिलाड़ी चोटिल है। वैसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में कुल 4 मैच होंगे और इस सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होगा।