संजू को बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान युजी चहल ने किया खूब परेशान, अब कप्तान साहब निकाल देंगे स्पिनर की जान - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू को बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान युजी चहल ने किया खूब परेशान, अब कप्तान साहब निकाल देंगे स्पिनर की जान

राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगा।

Sanju Samson and Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)
Sanju Samson and Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। इस शानदार टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को भी नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा था। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल संजू सैमसन के शॉट्स की मजाकिया तरीके से प्रशंसा कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘संजू सैमसन की प्रशंसा उनके चिंटू करते हुए।’

यह रही वीडियो:

राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेंगे

बता दें, राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

संजू सैमसन की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 14 मैच में 30.17 के औसत और 153.39 के 362 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स पिछले सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में उन्होंने पांचवें पायदान पर समाप्त किया था।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जगह बनाई थी हालांकि उन्हें फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और आगामी सीजन को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में भी राजस्थान रॉयल्स ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। अब देखना यह है कि राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कैसा रहता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?