बुरे वक्त में युजवेंद्र चहल को मिला धनश्री वर्मा का साथ, प्यार की पारी खेलने में बिजी है स्पिन गेंदबाज
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद काफी गम में हैं युजवेंद्र चहल।
अद्यतन - Aug 24, 2023 7:08 pm

एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में इस बार युजवेंद्र चहल का चयन नहीं हुआ, जिसके बाद हर कोई हैरान था। वहीं चहल को टीम से बाहर करने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी सफाई दी थी, उसके बाद भी फैन्स और खुद स्पिन गेंदबाज में काफी ज्यादा गुस्सा है। इस बीच युजी चहल की कुछ तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
रोहित ने दी थी स्पिन गेंदबाज को लेकर सफाई
रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 के लिए युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर सफाई दी थी, कप्तान ने अपने बयान में कहा था कि टीम को नंबर 8 पर भी बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी चाहिए। इस कारण से टीम में अक्षर पटेल को जगह दी गई है और चहल को बाहर रखा गया है।
धनश्री वर्मा निकाल रही हैं युजवेंद्र चहल को सदमे से बाहर
*टीम इंडिया से बाहर होने के बाद काफी गम में हैं युजवेंद्र चहल।
*ऐसे में चहल वाइफ धनश्री वर्मा के साथ बिता रहे हैं ज्यादा समय ।
*हाल ही में कपल की कुछ तस्वीरें आई थी सोशल मीडिया पर सामने।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी चहल की वापसी को लेकर लिख रहे हैं फैन्स।
युजवेंद्र चहल ने वाइफ धनश्री वर्मा के साथ कुछ तस्वीरें की शेयर
धनश्री वर्मा का भी फूट पड़ा था गुस्सा
वहीं एशिया कप के लिए युजी चहल का नाम टीम इंडिया में ना देखकर धनश्री वर्मा का भी गुस्सा फूट पड़ा था, जहां उन्होंने अपना गुस्सा इंस्टा स्टोरी के जरिए निकाला था। धनश्री ने काम और भगवान को लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी में काफी कुछ लिखा था, जिसके बाद ये साफ हो गया था कि ये स्टोरी चहल के टीम इंडिया से बाहर किए जाने से जुड़ी हुई है। साथ ही खुद चहल ने भी एक ट्वीट किया था, जिसमें सूरज बादलों से निकल रहा था और वो ट्वीट भी हद से ज्यादा वायरल हो गया था।
एक नजर धनश्री वर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी पर
![]()