जैक क्रॉली ने काफी शानदार तरीके से अपने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

जैक क्रॉली ने काफी शानदार तरीके से अपने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

जैक क्रॉली ने काउंटी चैंपियनशिप 2023 में 130.88 के औसत से 350 रन बनाए थे।

Zak Crawley. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)
Zak Crawley. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)

16 जून से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस जबरदस्त सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेलेंगे जिसकी शुरुआत 1 जून से हो रही है।

आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में जैक क्रॉली को भी शामिल किया गया है। इंग्लैंड बोर्ड यही चाह रही होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले वो अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को मौका दें ताकि सभी लोग एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर पाए।

जैक क्रॉली की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है। उनका क्रिकेटिंग करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। जैक क्रॉली ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2019 में किया था। हालांकि उसके बाद भी वो टेस्ट टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए। क्रॉली ने इंग्लैंड के लिए 33 टेस्ट मुकाबलों में 1656 रन बनाए हैं।

जैक क्रॉली का प्रदर्शन इंग्लैंड फैंस को इतना अच्छा नहीं लगा है और शायद यही वजह है कि जब उनके नाम की आयरलैंड टेस्ट मैच में घोषणा की गई तब कई लोगों ने इंग्लिश खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे। अब इसी को लेकर युवा खिलाड़ी ने अपना पक्ष रखा है। जैक क्रॉली के मुताबिक उन्हें इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो भी लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं मैं उसको बिल्कुल भी नहीं देखता: जैक क्रॉली

जैक क्रॉली ने BBC स्पोर्ट को बताया कि, ‘सोशल मीडिया पर जो भी लोग मेरी आलोचना करते हैं मैंने वो कभी नहीं देखा। मेरे कुछ दोस्त है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वही इन सब चीजों को देखते हैं। मुझे इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, मुझे सिर्फ अपने खेल से मतलब है।’

बता दें, जैक क्रॉली ने काउंटी चैंपियनशिप 2023 में 130.88 के औसत से 350 रन बनाए थे। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। युवा बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘मैं न्यूज़पेपर नहीं पढ़ता हूं और मुझे यह भी नहीं जानना है कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं। हां मैं कुछ समय पहले रन नहीं बना पा रहा था लेकिन अब अपनी टीम के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी करने को देखूंगा।’

close whatsapp