ICC पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 में सिकंदर रजा का नाम भी है शामिल, अब जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से बेहतरीन ऑलराउंडर को मिलेगा बड़ा गिफ्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 में सिकंदर रजा का नाम भी है शामिल, अब जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से बेहतरीन ऑलराउंडर को मिलेगा बड़ा गिफ्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 3 जनवरी को आईसीसी अवार्ड 2023 के पुरुष और महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड की लिस्ट की घोषणा की है।

Sikandar Raza (Photo Source: Twitter)
Sikandar Raza (Photo Source: Twitter)

अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर राजा को 2023 साल में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट से 10,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम मिलेगा। इस बात की घोषणा तब की गई जब सिकंदर रजा को आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के नॉमिनेशन में शामिल किया गया।

बता दें, सिकंदर रजा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से लगातार दूसरी बार इस शानदार श्रेणी में शामिल किया गया है। सिकंदर रजा ने 51 के ऊपर के औसत से 515 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 82* रन था। यही नहीं टी20 प्रारूप में उन्होंने 17 विकेट भी झटके और फील्डिंग में 8 कैच भी पकड़े।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 3 जनवरी को आईसीसी अवार्ड 2023 के पुरुष और महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड की लिस्ट की घोषणा की है। उन्होंने इमर्जिंग पुरुष और महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड की भी लिस्ट का ऐलान किया है। टी20 पुरुष क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2023 की लिस्ट में सिकंदर रजा के साथ भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी हैं। यही नहीं न्यूजीलैंड के मार्क चैपमेन और युगांडा के अल्पेश रमजानी भी है।

भले ही पिछली बार सिकंदर रजा इस अवार्ड को अपने नाम ना कर पाए हो लेकिन 2023 सीजन के अवार्ड को वो अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। यही नहीं रजा का नाम आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट ऑफ़ द ईयर और सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर श्रेणी में भी शामिल किया गया था। हालांकि बाबर आजम ने सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी और पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया जबकि 2022 टी20 अवार्ड में सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड हासिल किया।

2023 सीजन में सिकंदर रजा ने कई उपलब्धि अपने नाम की है: ZC के मैनेजिंग डायरेक्टर Givemore Makoni

द हेराल्ड के मुताबिक, जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर Givemore Makoni ने कहा कि, ‘2023 सीजन में यह रजा की उपलब्धि की एक पहचान है। हमें लगता है कि उन्होंने जो भी उपलब्धि हासिल की है उसके लिए उन्हें कंपनी की ओर से पहचान जरूर मिलनी चाहिए। सिकंदर रजा ने रन भी बनाए हैं और विकेट भी झटके हैं। उन्होंने इस सीजन काफी अच्छी कप्तानी भी की है।’

जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर ने कहा कि, मेरे पास शब्द बिल्कुल नहीं है। मैं इस चीज की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं कर रहा था। अपने देश के लिए खेलना सबसे बड़ी बात होती है। इस देश ने मुझे घर दिया, एक नई पहचान दी और जो भी मेरी ख्वाहिश थी उसे पूरा किया। मैं भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते हुए वापस में कुछ देना चाहता हूं लेकिन क्रिकेट में ही मैं इसे पूरा कर सकता हूं। तमाम लोग मुझे काफी प्यार देते हैं और यह बात मुझे बहुत अच्छी लगती है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?