ZIM vs PAK: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 मैच प्रीव्यू, स्टैट और जानें बाकी जरूरी डिटेल्स  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ZIM vs PAK: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान दूसरा टी20 मैच प्रीव्यू, स्टैट और जानें बाकी जरूरी डिटेल्स 

दोनों टीमों के बीच यह मैच बुलावायो में खेला जाएगा। 

Zimbabwe vs Pakistan 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)
Zimbabwe vs Pakistan 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

Zimbabwe vs Pakistan 2nd T20I, Match Preview: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने मेजबान टीम को 57 रनों से हराया था। तो वहीं दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टी20 मैच 3 दिसंबर, मंगलवार को बुलावायो के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

इस मैच को जीतकर पाकिस्तान की नजर टी20 सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी। दूसरी ओर, इस मैच में जीत हासिल कर मेजबान जिम्बाब्वे खुद को, टी20 सीरीज जीतने की अपनी उम्मीद को जिंदा रखना चाहेगी।

मैच डिटेल्स (Match Details)

Match Zimbabwe vs Pakistan2nd T20I
Venue Queens Sports Club, Bulawayo
Date and Time Tuesday, December 3, 5:00 pm IST
Live Streaming and Broadcast Details FanCode (app and website)

पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

पिच पर स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती हुई नजर आ सकती है। सीम मूवमेंट की संभावना के कारण बल्लेबाज प्रत्येक पारी के पहले कुछ ओवर सावधानी से खेलना चाहेंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 है। मैदान पर कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है।

हेड टू हेड रिकाॅर्ड (Head-to-Head Record)

कुल मैच खेले 19
जिम्बाब्वे ने जीते 2
पाकिस्तान ने जीते 17
टाई 0
नो रिजल्ट 0
पहली बार खेला गया मैच  October 12, 2008
आखिरी बार बार खेला गया मैच  December 01, 2024

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (ZIM vs PAK 2nd T20I Predicted Playing XIs)

जिम्बाब्वे (Zimbabwe)

तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू।

पाकिस्तान (Pakistan)

सईम अयूब, ओमैर यूसुफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), तैयब ताहिर, इरफान खान, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम।

close whatsapp