साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा
रॉस टेलर सहित कई अहम खिलाड़ियों ने साल 2022 में अभी तक क्रिकेट को अलविदा कहा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 10, 2022 7:16 अपराह्न
रिटायरमेंट यानी कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक अनिवार्य चरण है, हर किसी को एक निश्चित दिन पर सेवानिवृत्त होना होता है। और ऐसा क्रिकेट में भी है। कुछ खिलाड़ी खराब फॉर्म के कारण संन्यास लेते हैं तो कुछ उम्र के कारण संन्यास लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बढ़ती मांगों के साथ, कई क्रिकेटर दूसरे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक फॉर्मेट से भी संन्यास लेते हैं।
न्यूजीलैंड के दिग्गज रॉस टेलर से लेकर वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड तक, हमने 2022 में कुछ क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदाई देते हुए देखा। इससे उनके प्रशंसक दंग रह गए क्योंकि उनका मानना है कि ये क्रिकेटर कुछ और समय तक खेल सकते हैं क्योंकि उनमें अब भी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। तो आइए नजर डालते हैं उन आठ क्रिकेटरों पर जिन्होंने साल 2022 में अब तक संन्यास की घोषणा की है।
8 क्रिकेटर जिन्होंने 2022 में संन्यास की घोषणा की है
1 – मोहम्मद हफीज
मोहम्मद हफीज पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने लगभग 18 वर्षों तक पाकिस्तान के लिए खेला। उन्हें पाकिस्तान के सबसे बुद्धिमान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह नंबर-3 पर और निचले क्रम पर भी बल्लेबाजी कर सकते थे। इसके अलावा, वह एक अच्छे ऑफ स्पिन गेंदबाज भी थे।
अचानक, उन्होंने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। हफीज ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2021 नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने 2018 में अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
हफीज ने 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। तब से वह लगातार मैदान पर देखे गए। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 392 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 21 शतकों और 64 अर्धशतकों की मदद से 12,780 रन बनाए। उनके नाम 253 विकेट भी हैं। उन्होंने 2017 आईसीसी (ICC) चैंपियंस ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के कई विश्व कप अभियानों का हिस्सा रहे।