साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा - 8 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा

रॉस टेलर सहित कई अहम खिलाड़ियों ने साल 2022 में अभी तक क्रिकेट को अलविदा कहा है।

2 – रॉस टेलर

Ross Taylor. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)
Ross Taylor. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)

रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 16 साल तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद, 4 अप्रैल 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। टेलर का आखिरी मैच हैमिल्टन में नीदरलैंड के खिलाफ था।

वह न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में 100 मैच खेले हैं। उन्होंने 450 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया जो न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन का रिकॉर्ड है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 18,199 रन बनाए जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है।

टेलर ने 1 मार्च 2006 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। तब से वह जबरदस्त खिलाड़ी रहे, और जब भी टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन की जरूरत थी, उन्होंने किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 450 मैच खेले और 40 शतकों और 93 अर्धशतकों की मदद से 18,199 रन बनाए। वह चार विश्व कप अभियानों का हिस्सा थे और 2019 विश्व कप में अपने प्रदर्शन की मदद से टीम को फाइनल तक लेकर गए थे।

Previous
Page 2 / 8
Next

close whatsapp