07 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Feb 7, 2025 7:17 pm

1. SL vs AUS: गॉल में स्टीव स्मिथ ने रच दिया इतिहास, जड़ा टेस्ट का अपना 36वां अंतरराष्ट्रीय शतक
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गॉल में शुरू हो चुका है। दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और इस सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में शतक जड़ दिया है। यह स्मिथ का टेस्ट में 36वां शतक है जबकि कप्तान के रूप में उन्होंने अभी तक 17 शतक जड़ दिए हैं। एशिया में यह बेहतरीन बल्लेबाज का 7वां शतक है।
2. Champions Trophy 2025: “जीतो बाजी खेल के…”, आतिफ असलम की आवाज में ऑफिशियल सॉन्ग रिलीज, ICC ने शेयर किया वीडियो
आईसीसी ने आज यानी 7 फरवरी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ऑफिशल सॉन्ग को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज कर दिया है। यह गाना पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने गाया है, जिसका टाइटल है ‘जीतो बाजी खेल के’। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा। कुल 8 टीमें आगामी टूर्नामेंट में भाग लेती हुई नजर आएंगी।
3. श्रेयस अय्यर ने निकाल लिया है छोटी गेंदों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करने का तोड़, पहले वनडे के बाद भारतीय बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘सच बताऊं तो मैं पूरे घरेलू सीजन में भाग लिया और इसने मुझे काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया। इसकी वजह से मैं अपनी पारी को कैसे आगे ले जाऊं इसका भी आईडिया मिला। मेरी हमेशा यही सोच रहती है कि मुझे ज्यादा से ज्यादा चीजों को समझने की जरूरत पड़े। मैंने सभी बॉक्स को टिक किया है और मेरी फिटनेस ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’
4. राष्ट्रपति भवन पहुंचे सचिन तेंदुलकर, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी साथ में मौजूद थीं। तेंदुलकर “राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला” में एक अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें कुछ प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। सचिन ने भारत की राष्ट्रपति को अपनी साइन वाली भारतीय टेस्ट जर्सी भी भेंट की।
5. एमएस धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आईपीएल 2025 मार्च में खेला जाने वाला है। एमएस धोनी एक बार फिर पीली जर्सी में फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। धोनी ने आगामी सीजन के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक धोनी के नए लुक की तस्वीर वायरल हो गई है।
6. “मैं अब बूढ़ा हो गया हूं…”, फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के सवाल पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया ऐसा जवाब
वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल लीग टी20 2025 के कमेंट्री पैनल का हिस्सा है। गुरुवार, 6 फरवरी को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जहां CricTracker भी मौजूद था, उन्होंने बताया, “अगर कोई भारतीय खिलाड़ी हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट या आईपीएल से रिटायर हुआ है और अगर वह खेलना चाहता है, तो यह टूर्नामेंट उसके लिए एक बेहतरीन मंच है। जैसे दिनेश कार्तिक SA20 में गए और उन्होंने वहां हिस्सा लिया। इसलिए, हम कुछ भारतीय खिलाड़ियों को DP World ILT20 में भी हिस्सा लेते देखना पसंद करेंगे। मैं युवराज सिंह को इस टूर्नामेंट में खेलते देखना पसंद करूंगा। वह सिक्सर किंग हैं, इसलिए हां। लेकिन मैं नहीं खेल सकता, मैं अब खेलने के लिए बहुत बूढ़ा हो गया हूं। मैं अब तेज गेंदबाजी नहीं झेल सकता।”
7. विराट कोहली की चोट को लेकर शुभमन गिल ने दिया अपडेट
शुभमन गिल ने Disney-Hotstar. पर विराट कोहली की चोट को लेकर बात करते हुए बताया, “यह कोई गंभीर बात नहीं है। वह (कोहली) कल (बुधवार) प्रैक्टिस के दौरान ठीक थे, लेकिन सुबह (गुरुवार) उनके घुटने में कुछ सूजन देखी गई। वह निश्चित रूप से दूसरे वनडे में खेलेंगे।”
8. केएल राहुल के बैटिंग अप्रोच को लेकर भड़के सुनील गावस्कर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में केएल राहुल ने 9 गेंदों में मात्र 2 रन बनाए। मैच के बाद राहुल के बैटिंग अप्रोच को लेकर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने Disney-Hotstar पर कहा, “(यह) बिल्कुल वही है जो मैं कह रहा था। आपको अपने खोल में सिमटने की जरूरत नहीं है। यह एक टीम गेम है। कभी-कभी आप बल्ले से गेंद को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, गेंद को वापस टैप करते हैं क्योंकि आप अपने साथी को शतक बनाने में मदद करना चाहते हैं, लेकिन इसका अंत ऐसे ही हो सकता है। एक आधा-अधूरा शॉट,”
9. रणजी ट्रॉफी के बीच भी KKR फैन्स को खुश करने में लगे हैं Ajinkya Rahane, आप खुद देख लो नजारा
Ajinkya Rahane घरेलू क्रिकेट खेलने में हमेशा आगे रहते है, साथ ही जब भी उनको मौका मिला है उन्होंने खुद को 22 गज पर साबित भी किया है। वहीं अब एक बार फिर से रणजी ट्रॉफी के अहम मैच में अजिंक्य रहाणे खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन उससे पहले उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की है जिसका कनेक्शन उनकी नई IPL टीम यानी की KKR से है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा-Ki khobor, Kolkata?