10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी - 10 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।

7- ग्लेन मैकग्रा बनाम एडो ब्रांडेस, 1996 सिंगर ट्रॉफी

Glenn McGrath and Eddo Brandes
Glenn McGrath and Eddo Brandes. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को अपने क्रिकेटिंग खेल के दिनों में काफी शांत स्वभाव का खिलाड़ी माना गया है। हालांकि अगर चीजें उनके हिसाब से नहीं चल रही होती थी तो वो विरोधी टीम के खिलाड़ी के ऊपर दबाव डालने के लिए Sledging शुरू कर देते थे।

ऐसा ही देखने को मिला था 1996 के सिंगर कप में। ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के बीच में खेला गया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 125 रनों से जीत दर्ज की थी। हालांकि ग्लेन मैकग्रा ने इस मुकाबले में जिंबॉब्वे के पूर्व खिलाड़ी एडो ब्रांडेस को Sledge करने की कोशिश की लेकिन उन्हें खुद को मुंहतोड़ जवाब मिला।

दरअसल जिंबाब्वे की टीम के 9 विकेट गिर चुके थे और मुकाबला लगभग ऑस्ट्रेलिया अपने नाम कर चुकी थी। हालांकि जिंबाब्वे की ओर से एडो ब्रांडेस 120 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस बीच उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स भी खेल और बाउंड्री भी जड़ी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कहा कि, ‘आप इतने मोटे क्यों हैं?’ एडो ब्रांडेस को ग्लेन की यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी मैं तुम्हारी पत्नी से प्यार करता हूं वह मुझे एक बिस्किट देती है।’ एडो ब्रांडेस के इस जवाब को सुन ग्लेन मैकग्रा हैरान रह गए थे।

Previous
Page 4 / 10
Next

close whatsapp