10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी - 10 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।

8- टिम पेन बनाम ऋषभ पंत, 2018 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

Tim Paine
Tim Paine and Rishabh Pant. (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी हमेशा काफी अच्छी मुकाबले देखने को मिले हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दोनों ही काफी मजबूत टीम हैं और दोनों को हराना इतना आसान नहीं है।

2019 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2018-19 में मेजबान को 2-1 से हराया था। इस सीरीज में भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज ऋषभ पंत और टिम पेन के बीच काफी बहस देखने को मिली थी।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबले में टिम पेन ने पंत को कहा कि, ‘मैं बताऊं, बड़ा एमएस वनडे टीम में वापस आ चुका है। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। अच्छा हुआ ऑस्ट्रेलिया की अपनी छुट्टियों को अपने और बढ़ा दिया। होबार्ट बहुत ही अच्छा शहर है और हमें ने एक अपार्टमेंट देना चाहिए जिसके सामने पानी गिर रहा हो। क्या तुम बेबी सीटिंग करोगे? मैं अपनी पत्नी को मूवी दिखाने ले जाता हूं तब तक तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखो।’

इस पर ऋषभ पंत ने जवाब दिया कि, ‘हमारे पास एक खास इंसान है। आपने कभी Temporary कप्तान का नाम सुना है? जडेजा आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ बोलते हैं कर कुछ नहीं सकते। अभी अपना विकेट गंवाकर पवेलियन चले जाएंगे।’

Previous
Page 3 / 10
Next

close whatsapp