10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।
अद्यतन - अगस्त 21, 2023 1:47 अपराह्न
9- ग्लेन मैकग्रा बनाम रामनरेश सरवन, 2003

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने 1990 और 2000 के दशक में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
2003 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज का दौरा किया था और फाइनल टेस्ट मुकाबले में ग्लेन मैकग्रा ने रामनरेश सरवन को कुछ ऐसा बोल दिया जो उन्हें बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगा। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने अपने चार विकेट 237 रन पर गंवा दिए थे।
इसी बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने सरवन को कहा कि, ‘ब्रायन लारा के D**K का Taste कैसा है? इस पर रामनरेश सरवन ने कहा, ‘मुझे नहीं पता अपनी पत्नी से जाकर पूछो’ ग्लेन मैकग्रा को यह बात अच्छी नहीं लगी क्योंकि उस समय उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थी। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, ‘ अगर फिर से तुमने मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से लिया तो मैं तुम्हारा गला चीर डालूंगा।’