10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।
अद्यतन - अगस्त 21, 2023 1:47 अपराह्न
6- गौतम गंभीर बनाम रिकी पोंटिंग, 2008 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

2008 में मंकीगेट मामले के बाद तमाम क्रिकेट सपोर्टर के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के मुकाबले काफी शानदार माने जा रहे थे। सितंबर 2008 में जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया तब भारतीय फैंस काफी खुश हुए क्योंकि 7 साल के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी।
हालांकि इस सीरीज में कई शानदार मोमेंट देखने को मिले। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में खेला गया था जिसमें गौतम गंभीर और शेन वॉटसन के बीच किसी चीज को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी वजह से दोनों को चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए बैन कर दिया गया। इससे पहले गौतम गंभीर और रिकी पोंटिंग के बीच भी काफी कहासुनी हो गई थी।
पहले टेस्ट मुकाबले के दौरान रिकी पोंटिंग ने गौतम गंभीर को Sledge करना शुरू कर दिया। रिकी पोंटिंग ने कहा था कि अभी तक आपने इस दुनिया में आग नहीं लगाई है जिस पर गौतम गंभीर ने कहा कि आपने भी भारत में आकर कुछ नहीं किया है। आप सिर्फ यहां Bunny रहे है।’