10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी - 10 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।

5- विराट कोहली बनाम स्टीव स्मिथ, 2014-15 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

Virat Kohli and Steve Smith
Virat Kohli and Steve Smith. (Photo Source: Getty Images)

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच काफी बार गर्मागर्मी देखने को मिली है लेकिन मैदान के बाहर दोनों काफी अच्छे दोस्त है। इन दोनों ही खिलाड़ियों की तुलना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है।

2014-15 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी बहस देखने को मिली थी। एडिलेड में खेल के चौथे दिन जब इस स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तब रोहित शर्मा ने एक ओवर फेंका जिसपर भारतीय खिलाड़ी ने एलबीडब्ल्यू की मांग की।

हालांकि अंपायर ने रोहित शर्मा की इस मांग को खारिज कर दिया। स्टीव स्मिथ को यह बात अच्छी नहीं लगी जिस तरीके से रोहित शर्मा ने यह अपील की। उन्होंने रोहित शर्मा को कुछ कहा इसके बाद विराट कोहली स्टीव स्मिथ के पास आए और उनसे कहा कि, ‘अपनी औकात में रहो।’

Previous
Page 6 / 10
Next

close whatsapp