26 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 26, 2025 9:30 पूर्वाह्न

1. WPL 2025: ऑलराउंड खेल की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स पर दर्ज की 6 विकेट से आसान जीत
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (DC-W vs GG-W) की महिला टीमों के बीच खेला गया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ 6 विकेट से एक आसान जीत हासिल कर ली है। पहले तो डीसी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स को सिर्फ 127 रनों पर रोका। इसके बाद इस टारगेट को शेफाली वर्मा (44 रन, 27 गेंद) और जेस जोनासन (61* रन, 32 गेंद) की शानदार बल्लेबाजी के चलते 4 विकेट खोकर और 4.5 ओवर रहते आसानी से हासिल कर लिया।
2. IPL 2025 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ऋतुराज गायकवाड़, CSK टीम से जुड़े कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीम पूरी तरह से तैयार है। इसी के साथ शानदार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम से जुड़ गए हैं।
3. नासिर हुसैन का बड़ा बयान, वनडे क्रिकेट में Virat Kohli को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बताया
स्काई स्पोर्ट्स पाॅडकास्ट पर बात करते हुए, नासिर हुसैन ने माइकल एथरटन के साथ बातचीत में कहा- वह एक अविश्वसनीय खिलाड़ी रहे हैं। हां, सच में आपके द्वारा बताए गए रिकाॅर्ड्स के आधार पर, यह कहना होगा कि वह वनडे के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। आपके हिसाब से इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और एबी डिविलियर्स होंगे। ये सभी महान रहे हैं, लेकिन कोहली इस महान पेड़ के शीर्ष पर हैं।
4. IPL 2025: मौका मिलने पर आगामी सीजन में KKR की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं वेंकटेश अय्यर, शेयर की दिल की बात
हाल में ही वेंकटेश अय्यर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ एक इंटरव्यू में अय्यर ने कहा- निश्चित रूप से, मैं तैयार हूं, फिर मैंने हमेशा यह कहा है कि कप्तानी सिर्फ एक टैग है। मैं नेतृत्व में विश्वास करता हूं। एक लीडर होने के नाते यह एक बड़ी भूमिका है। आपको अपने ड्रेसिंग रूम में लीडर बनने के लिए कप्तान के टैग की आवश्यकता नहीं है। आपको बस उदाहरण स्थापित करने की जरूरत है। आपको मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह एक अच्छा रोल मॉडल बनने की जरूरत है, जो मैं अभी एमपी में कर रहा हूं।
5. WPL 2025: तितास साधु की बेहतरीन inswing गेंद पर एश्ले गार्डनर हुई क्लीन बोल्ड, देखें VIDEO
तितास साधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स महिला टीम की कप्तान एश्ले गार्डनर को आउट कर अपनी टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। एश्ले गार्डनर इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 3 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। तितास साधु ने गुजरात जायंट्स की कप्तान को काफी अच्छी इनस्विंग गेंद फेंकी जिसको एश्ले गार्डनर बिल्कुल भी नहीं समझ पाई और बोल्ड हो गई।
6. क्या ICC का पैसा डकार गया है PCB, कैफ ने इंतजामों पर डाला सवालों का बाउंसर
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच के बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, कैफ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- यह शर्म की बात है कि रावलपिंडी मैदान को पूरी तरह से कवर नहीं किया गया है। इतना महत्वपूर्ण मैच साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया खराब हो गया, क्योंकि किसी ने भी इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। क्या आईसीसी के पैसों को मेजबान ने सही इस्तेमाल किया है?
7. दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए Matthew Mott को सहायक कोच नियुक्त किया, पढ़ें बड़ी खबर
आईपीएल के 18वें सीजन के शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि साल 2020 सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू माॅट (Matthew Mott) को आगामी सीजन के लिए टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।
8. MI में जाने के बाद भी Deepak Chahar को सता रही है Dhoni की याद, इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ खुलासा
भले ही Deepak Chahar को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी करोड़ों की रकम खर्च कर MI टीम ने दीपक को अपनी टीम में शामिल किया था मेगा ऑक्शन के जरिए। लेकिन उसके बाद भी दीपक को अपनी पुरानी टीम के सबसे खास खिलाड़ी की याद अभी भी आ रही है जिसका खुलासा इंस्टा स्टोरी के जरिए हुआ है।