IPL 2023: कप्तान के रूप में शिखर धवन से हुई इस सीजन में तीन बड़ी गलतियां
अभी तक इस सीजन में पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - मई 9, 2023 6:52 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग में शिखर धवन को बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शिखर धवन ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में 214 मुकाबलों में 35.83 के औसत और 127.16 के स्ट्राइक रेट से 6593 रन बनाए हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में शिखर धवन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। पहले स्थान पर विराट कोहली है जिन्होंने अभी तक 7043 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन में शिखर धवन पंजाब टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अभी तक इस सीजन में पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
टीम को अब यहां से अपने बचे हुए तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 गलतियों के बारे में जो शिखर धवन ने अपनी कप्तानी में की है।
3- KKR के खिलाफ हरप्रीत बरार को गेंदबाजी ना देना

8 मई को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट पर जबरदस्त मात दी थी। इस मैच में शिखर धवन ने हरप्रीत बरार से सिर्फ एक ओवर ही करवाया था जिसमें उन्होंने मात्र 4 रन दिए थे और जेसन रॉय का विकेट अपने नाम किया था।
हालांकि 1 ओवर के बाद शिखर धवन से बहुत बड़ी गलती हो गई कि उन्होंने हरप्रीत से दूसरा ओवर नहीं करवाया। युवा स्पिनर ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी अच्छी गेंदबाजी की है।
इस मुकाबले में स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी और पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने हरप्रीत को सिर्फ एक ही ओवर दिया।