IPL 2023: कप्तान के रूप में शिखर धवन से हुई इस सीजन में तीन बड़ी गलतियां - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: कप्तान के रूप में शिखर धवन से हुई इस सीजन में तीन बड़ी गलतियां

अभी तक इस सीजन में पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

2- जिस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ PBKS को जिताया उसी को अगले दो मुकाबलों से कर दिया बाहर

Sikander Raza (Photo Source: BCCI/IPL)
Sikander Raza (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर जबरदस्त जीत दर्ज की थी। सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद पर 3 रन भागकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि इसके बाद सिकंदर रजा को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शामिल नहीं किया गया। शायद यही वजह थी कि ना तो पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत पाए और ना ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ।

शिखर धवन ने सिकंदर रजा को इस सीजन में लगातार मौके भी नहीं दिए हैं जिसकी वजह से उनके फॉर्म में भी काफी फर्क देखने को मिला है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp