IPL 2023: कप्तान के रूप में शिखर धवन से हुई इस सीजन में तीन बड़ी गलतियां
अभी तक इस सीजन में पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 5 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - मई 9, 2023 6:52 अपराह्न
1- मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह को आखिरी ओवर देना पड़ा महंगा

3 मई को मोहाली में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को काफी जबरदस्त तरीके से मात दी। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बनाए।
जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 7 गेंद रहते जीत लिया। अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 3.5 ओवर में 66 रन देकर एक विकेट झटका। उन्होंने 3 गेंदों में 16 रन दिए जिसकी वजह से यह मैच पूरी तरह से मुंबई इंडियंस की ओर झुक गया।
सबसे बड़ी बात यह रही कि इस मैच में ऋषि धवन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 3 ओवर में मात्र 20 रन देकर रोहित शर्मा का विकेट अपने नाम किया। शिखर ने ऋषि धवन की जगह अर्शदीप के ऊपर ही भरोसा जताया और इसी वजह से पंजाब किंग्स इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो