तीन खिलाड़ी जिन्होंने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया विवादित बयान - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन खिलाड़ी जिन्होंने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया विवादित बयान

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर विवादित बयान दिया।

2- गौतम गंभीर

Gautam Gambhir and MS Dhoni
Gautam Gambhir and MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

गौतम गंभीर ने अपने संन्यास लेने के बाद धोनी को लेकर काफी बयान दिए थे। गौतम गंभीर का मानना था कि 2007 और 2011 की वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत में धोनी को उनसे ज्यादा क्रेडिट मिला। गौतम गंभीर का यही मानना था कि युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों को इसलिए प्रशंसा नहीं मिलती है क्योंकि सभी लोग धोनी की काबिलियत की प्रशंसा कर रहे होते हैं।

धोनी का नाम लिए बिना गौतम गंभीर ने 2023 में न्यूज18 पर बात करते हुए कहा कि, ‘यह काफी खराब बात है कि 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में हम लोग युवराज सिंह का नाम नहीं लेते हैं। यह सब मार्केटिंग और PR टीम का काम होता है जिससे एक को बड़ा बना दिया जाता है और बाकी सब छोटे हो जाते हैं।

कोई भी अंडररेटेड नहीं होता है। 2007 और 2011 वर्ल्ड कप को एक ने नहीं बल्कि पूरी टीम ने जीता था। एक खिलाड़ी पूरा टूर्नामेंट नहीं जिता सकता है और अगर ऐसा होता तो भारत के पास 5 या 10 वर्ल्ड कप होते।’

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp